फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के इस राज्य में है हर घर से फौजी, पढ़िए 'वीरभूमि' की गौरव गाथा...

Fri, 25 Aug 2017 08:26 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Aug 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
every family of this state have indian army connection
Indian Army

भारत मां पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों की भूमि की ये गौरव गा‌‌था जानकर हर भारतीय की सीना जोश और देशभक्ति के भर जाएगा।



 

every family of this state have indian army connection
ima dehradun
सेना में भर्ती होने के मामले में कम आबादी वाला राज्य उत्तराखंड पूरे देश में अव्वल रहा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पांच साल के सेना भर्ती के आंकड़ों के हिसाब से उत्तराखंड की जनसंख्या के हिसाब से यहां से सर्वाधिक 0.14 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती हुए हैं। यह आंकड़ा जनसंख्या के आनुपातिक लिहाज से यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों के मुकाबले कहीं अधिक है।

 
every family of this state have indian army connection
सैन्य अकादमी देहरादून - फोटो : अमरउजाला
उत्तराखंड में हर घर फौजी की कहावत है। इसके पीछे कई वजह हैं। एक तो यह है कि पहाड़ के युवाओं की स्टेमिना काफी अच्छी होती है। लिहाजा, वह सेना की मुश्किल चयन प्रक्रिया को पार करने के साथ ही प्रशिक्षण में भी आगे बढ़ जाते हैं।इसके अलावा, पहाड़ में रोजगार के कम अवसर, हर दूसरे घर से फौजी होने की वजह से सेना का माहौल भी सेना के प्रति रुझान बढ़ने की मुख्य वजह माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
every family of this state have indian army connection
Indian army - फोटो : File Photo
रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 से 2015 तक देश के 30 राज्यों से 3,09,647 युवा भारतीय सेना में भर्ती हुए। जनसंख्या के लिहाज से इनमें यूपी के सर्वाधिक 41,811 युवा शामिल हैं जबकि 25,846 युवा महाराष्ट्र के और पंजाब व चंडीगढ़ के 25,173 युवा सेना में भर्ती हुए।

 
विज्ञापन
every family of this state have indian army connection
indian army
उत्तराखंड से पांच साल में 14,737 युवा भारतीय सेना में भर्ती हुए। अगर राज्यवार आबादी के हिसाब से भर्ती होने वाले युवाओं का अनुपात देखें तो उत्तराखंड इसमें पहले पायदान पर है। यहां के 0.14 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती हुए हैं, जबकि यूपी के 0.02 प्रतिशत और महाराष्ट्र के 0.023 प्रतिशत युवा सेना में भर्ती हुए हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed