फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: पुलिस फोर्स के बीच हटाया गया बस्तियों से अतिक्रमण, घरों को उजाड़ने के विरोध में सीटू का प्रदर्शन

Thu, 27 Jun 2024 03:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Jun 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in Dehradun Action to remove Kath Bangla Basti Police Force read All Updates in hindi
अतिक्रमण हटाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारी पुलिस फोर्स के बीच देहरादून में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई जारी है।  इधर, बस्तियों के घरों को उजाड़ने के विरोध में सीटू ने प्रदर्शन किया। सीटू कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के गेट से सचिवालय कूच कर विरोध प्रदर्शन किया। 



गब्बर सिंह बस्ती में एमडीडीए की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस फोर्स बुलाई गई। एमडीडीए की ओर से बीते सोमवार को एक दिन के लिए काठ बंगला बस्ती में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के बाद से जेसीबी नहीं गरज सकी हैं। मंगलवार को लोगों के हंगामे के बाद अभियान नहीं चला। जबकि बुधवार को जेसीबी के साथ पुलिस फोर्स भी पहुंच गई, लेकिन एमडीडीए की टीम ने सिर्फ मकानों पर लाल निशान लगाए। अधिकारियों का कहना था कि निशान लगाने का काम पूरा कर लिए जाने के बाद बृहस्पतिवार से अभियान शुरू होगा।

Encroachment in Dehradun Action to remove Kath Bangla Basti Police Force read All Updates in hindi
अतिक्रमण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नदियों के किनारे देहरादून की मलिन बस्तियों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले सोमवार को एमडीडीए की टीम ने भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में काठ बंगला बस्ती में 26 मकानों को ध्वस्त कर दिया था।

Encroachment in Dehradun Action to remove Kath Bangla Basti Police Force read All Updates in hindi
अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसी दिन शाम को गबर सिंह बस्ती में एक महिला की मौत हो गई थी। अगले दिन मंगलवार को बस्ती के लोगों ने मकान टूटते हुए देखकर सदमा लगने से महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी और यहां से गुजर रही प्रमुख सचिव की गाड़ी को भी रोक लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encroachment in Dehradun Action to remove Kath Bangla Basti Police Force read All Updates in hindi
अतिक्रमण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाद में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर लोगों को सड़कों से तितर-बितर कर यातायात बहाल कराया था। इसके चलते टीम ने अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया। हालांकि मकानों पर लाल निशान लगाए थे। बुधवार को माना जा रहा था कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। सुबह के समय कई जेसीबी और भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया था। लेकिन अतिक्रमण चिह्नित होने का काम पूरा नहीं हो पाने के कारण अभियान को स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा...प्रेम प्रसंग के शक में कई गई हत्या, मासूम पर भी नहीं आया रहम

 

विज्ञापन
Encroachment in Dehradun Action to remove Kath Bangla Basti Police Force read All Updates in hindi
सीटू का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिसके बाद एमडीडीए की टीम ने लोगों से उनके घर के बाबत 2016 से पहले के प्रमाण पत्र देखे। जिन लोगों के पास प्रमाण पत्र नहीं मिले, उनके घरों पर निशान लगाए गए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि नगर निगम की ओर से जो सूची सौंपी गई थी, उसी पर जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ जो लोग अभी भी वैध प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed