फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Triple murder case in Dehradun Patel Nagar revealed killed on suspicion of love affair Uttarakhand Crime

Dehradun: ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा... प्रेम प्रसंग में की गई हत्या, मासूम पर भी नहीं आया रहम

Thu, 27 Jun 2024 03:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Jun 2024 03:34 PM IST
सार

पटेल नगर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर केस का एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि आईएसबीटी से महिला का प्रेमी तीनों को बाइक से फैक्टरी लेकर आया। जहां उसने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की।

विज्ञापन
Triple murder case in Dehradun Patel Nagar revealed killed on suspicion of love affair Uttarakhand Crime
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटेलनगर के बड़ोवाला में हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसे और उसकी दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का आरोपी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करने और दून में कमरा दिलाकर रहने का दबाव बना रही थी। पांच दिन पहले जब महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ दून आई तो आरोपी ने फैक्टरी में ही तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को फैक्टरी के पीछे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी अभिनव कुमार ने खुलासे के लिए टीम को प्रशस्तिपत्र देने और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने 25 हजार का इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


पटेलनगर के बड़ोवाला में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में मंगलवार को एक किशोरी और एक आठ माह की बच्ची का शव मिला था। अगले दिन पुलिस जब घटनास्थल पर जांच करने पहुंची तो कूड़े से ढका एक और महिला का शव भी वहां मिला। जिस जगह शव मिले थे वहां से कुछ दूरी पर ही एक सोफा बनाने वाली फैक्टरी और उसका गोदाम है। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच फैक्टरी में काम करने वाले कुछेक युवकों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


महिला, किशोरी और बच्ची की देहरादून, सहारनपुर, हरिद्वार में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं थी। लेकिन पुलिस को इसी बीच बिजनौर से इनपुट मिला। पता चला कि बिजनौर में महिला और उसकी दो बेटियों की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने टीम को बिजनौर भेजा। शवों की पहचान होने पर पुलिस ने आईएसबीटी और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझाने का रास्ता मिल गया। शक होने पर पुलिस ने पास की फैक्टरी में काम करने वालों की सूची खंगाली। पुलिस ने 11 कर्मचारियों में से बिजनौर नहटौर फरीदपुर थाना निवासी हसीन को हिरासत में लिया। जहां उससे पूछताछ की गई। आरोपी हसीन ने तीनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी हसीन शादीशुदा है। मृतका रेशमा से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका उसपर लगातार शादी करने और दून में साथ रहने का दबाव बना रही थी। वह लगातार पैसों की मांग करती थी, जिससे परेशान होकर उसने महिला से पीछा छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपी उसे दून में कमरा ढूंढकर फिर बुलाने की बात कहकर लगातार टालता रहा। 23 जून की शाम को महिला रेशमा अपनी बेटी आयत (15) और आयशा (8 माह) के साथ दून आ गई। इस पर आरोपी ने महिला से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई। आरोपी हसीन तब मृतका और उसकी बेटियों को लेने आईएसबीटी आया और वहां से अपनी बाइक पर बैठाकर टिंबर ली फर्नीचर फैक्टरी पहुंच गया। जहां रात में महिला के सोने के बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद किशोरी और बच्ची को भी मुंह व नाक दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद तीनों के शवों को टिंबर ली फैक्टरी के पीछे कूड़े के ढेर के नीचे दबा दिया।

ये भी पढ़ें...Leopard Attack: सात साल के शिवा को खा गया तेंदुआ, रात को दादी के सामने उठा ले गया आदमखोर; इस हालत में मिला शव

नीले थैले में डालकर फेंक दिए थे कपड़े
आरोपी ने महिला समेत तीनों मृतकों के कपड़े नीले थैले में डालकर फेंक दिए थे। मृतक महिला का बैग भी कूड़े के ढेर से कुछ दूरी पर फेंक दिया था। उसका मोबाइल अपने पास रख लिया था। आरोपी ने मृतकों के शवों को फोम के गद्दों से लपेटकर रखा था। जिससे उनके शव काफी फूल गए थे।

मृतका ने अपने पति से ले लिया था तलाक
आरोपी हसीन शादीशुदा है और उसका परिवार बिजनौर के नहटौर में ही रहता है। इसका पिछले दो साल से मृतका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के कहने पर आरोपी उसे पैसे भी देता था। मृतका लगाकर आरोपी से शादी करने ओर देहरादून में ही कमरा लेकर रहने का दबाव बना रही थी। आरोपी एक साथ अपनी पत्नी और मृतका का खर्च नहीं उठा पा रहा था। इसके चलते उसने प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed