फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथी ने दंपती को मार डाला: बुरी तरह कुचला था दोनों को, देखते ही दहल उठा दिल, शव देखकर फूट-फूट कर रोया बेटा

Thu, 09 Jan 2025 07:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2025 07:50 PM IST
सार

Dehradun News: बुधवार को दंपती थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Elephant killed Husband Wife Both were badly crushed son cried bitterly after seeing dead bodies Photos
हाथी ने बुजुर्ग दंपती को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में थानो वन रेंज के अंतर्गत अपर जौलीग्रांट के जंगल में हाथी के हमले में मारे गए बुजुर्ग दंपती का आज अंतिम संस्कार गमगीन माहौल के बीच पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश में किया गया। बुजुर्ग दंपती के बड़े बेटे आदेश पंवार ने उन्हें मुखाग्नि दी।



बता दें कि दंपती को बुधवार को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला था। कुचलने से सिर पिचक गया था, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल उठा। शरीर भी क्षत-विक्षत अवस्था में थे।

सूचना के बाद जंगल पहुंचा मृत दंपती का पुत्र शव देखकर फूट-फूट कर रोने लगा। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा भाजपा का मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, दूसरा नेवी में और तीसरा घर पर ही रहता है। जिस वक्त बुजुर्ग दंपती को जंगल में हाथी ने मारा, उस वक्त उनका बड़ा बेटा आदेश पंवार भाजपा के लिए घर-घर प्रचार कर वोट मांग रहा था।

Roorkee: बुग्गावाला में हाथी ने ग्रामीण को पटक पटककर मार डाला, पुत्रवधू को देखकर अस्पताल से लौट रहे थे घर

Elephant killed Husband Wife Both were badly crushed son cried bitterly after seeing dead bodies Photos
बुजुर्ग दंपती का बेटा - फोटो : अमर उजाला

आदेश को फोन पर सूचना मिली कि उनके जंगल गए माता-पिता काफी देर से घर नहीं आए हैं। वह जल्दी से वापस घर लौटा और स्थानीय लोगों के साथ जंगल गया। जहां उनके माता-पिता के शव बिखरे पड़े थे। दोनों शवों को देखकर आदेश जंगल में ही फूट फूटकर रोने लगा। ऐसा लग रहा था कि हाथी ने सिर और शरीर को बुरी तरह से कुचल दिया था। वो कह रहा था कि वो तो चुनावों में व्यस्त था। लेकिन उसे क्या पता था कि हाथी उसके माता-पिता को मार देगा।

Elephant killed Husband Wife Both were badly crushed son cried bitterly after seeing dead bodies Photos
जाैलीग्रांट में हाथी ने पति-पत्नी को मार डाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे समझाया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। आदेश फोटोग्राफी के कार्य भी जुड़ा हुआ है। जैसे ही भाजपाइयों को इसकी सूचना मिली। सभी कार्यकर्ता और नेता चुनावी कार्यक्रम छोड़कर अपर जौलीग्रांट उनके निवास पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Elephant killed Husband Wife Both were badly crushed son cried bitterly after seeing dead bodies Photos
शव ले जाती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जौलीग्रांट तीन तरफ से जंगल से घिरा है। अपर जौलीग्रांट के लोग सैकड़ों वर्षों और कई पीढि़यों से घास व लकड़ी लेने जंगल जाते हैं। वर्तमान में वन विभाग ने हाथी को जंगल में ही रोकने के लिए फेंसिंग भी लगवाई है। ये पहली बार हुआ है जब यहां किसी को हाथी ने मारा है।

विज्ञापन
Elephant killed Husband Wife Both were badly crushed son cried bitterly after seeing dead bodies Photos
शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

उधर, डीएफओ नीरज शर्मा ने मृतक दंपती के घर पहुंचकर बेटे को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए। उनके साथ गए रेंजर एनएल डोभाल ने बताया कि इसके अलावा और निर्धारित धनराशि भी जल्द पीड़ित परिवार को दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जंगल में न जाने की अपील की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed