रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाथी पर्यटकों की जिप्सी देखकर हमलावर हो गया। इसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। इसके बाद से ही पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
वीडियो वायरल होने के बाद से ही फिलहाल कॉर्बेट प्रशासन ये वीडियो कहां का है और कब का है इसकी खोजबीन में जुट गया है। वीडियो कॉर्बेट पार्क के किसी जोन का बताया जा रहा है, लेकिन अभी इस पर स्पष्ट कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हाथी पर्यटकों की जिप्सी तक पहुंचा। हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन जिस तरह से वह जिप्सी की ओर बढ़ा था ऐसे में वहां कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी।
4 of 5
elephant
- फोटो : amar ujala
इसके बाद वहां अन्य जिप्सी भी हाथियों को देखकर रुक गई। तीन हाथियों के झुंड से एक हाथी चिंघाड़ते हुए पर्यटक की ओर चला। उसने जैसे ही सूंड जिप्सी पर मारने का प्रयास किया तो पर्यटक चिल्लाने लगे। इस दौरान कई पर्यटक दूसरी साइड से कूद मारने का प्रयास करने लगे।
5 of 5
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
जानकारी के मुताबिक, इस मामले को कॉर्बेट प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच बिजरानी के रेंजर को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि, पार्क में अमुमन इस तरह की घटनाएं नहीं होती है। हर साल हजारों पर्यटक पार्क में आकर सफारी करते हैं। लेकिन ऐसा हुआ तो तो गंभीरता से इसकी जांच की जाएगी।