शादी को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में एकता कपूर ने हंसकर ऐसा जबाव दिया, जिसे सुनकर लड़कों के दिलों के धड़कन तेज हो जाएगी। वह हरिद्वार और ऋषिकेश में अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करने के लिए पहुंचीं हैं।
सोमवार को ऋषिकेश में फिल्म निर्माता एकता कपूर अपनी नई वेब सीरीज ‘अपहरण’ के प्रमोशन को पहुंची। अपनी नई वेब सीरीज के बारे में उन्होंने बताया कि इस फिल्म से दर्शकों को पूरा मनोरंजन हो सकेगा। एकता ने कहा कि जिंदगी बहुत छोटी है, यह बार-बार नहीं मिलती है। इसे नशे की लत में नहीं गंवाना चाहिए। खासकर युवाओं को अपनी लाइफ को आगे बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए। जिंदगी में कुछ करना है, तो पहले मन को कठोर बनाना पड़ता है। यह बात मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कही।
शादी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में एकता कपूर हंसकर जबाव देते हुए बोली कि जैसे ही कोई अच्छा लड़का मिलेगा तो वह शादी के लिये हां करेंगी। उन्होंने कहा कि मगर अच्छे लड़कों की अब कमी हो गई है।
एकता कपूर ने बताया कि अपहरण वेब सीरीज में दर्शकों को 70 के दशक की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी गाना नहीं है। इसके अपोजिट इसमें 70 के दशक के गीतों को बैकग्राउंड में चलाया गया है।
एक सवाल के जवाब में एकता कपूर बोलीं कि वह अपने भाई तुषार कपूर के साथ बहुत जल्द वेब सीरीज बनाएंगी। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर रखी है। जल्द ही वह तुषार कपूर के साथ वेब सीरीज की शुरूआत करने जा रही है।