देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और खुलूस के साथ मनाया गया। शहर और देहात क्षेत्रों में ईदगाह के साथ ही तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। रब की बारगाह में मुल्क की सलामती, अमनो-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद कुर्बानी कर पैगंबर हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदा की गई। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
Eid-ul-Adha: देश की सलामती और तरक्की के लिए दुआओं में उठे हाथ, ड्रोन से निगरानी के बीच देखें बकरीद की ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल अजहा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी, रेल चौकी इंचार्ज प्रवीण रावत और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद रहे। दिनभर पुलिसकर्मी क्षेत्रों में गश्त करते रहे।
ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी, सचिव हाजी नईम कुरैशी, पार्षद रियाज मन्नू अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, युवा नेता राव रोहिल आदि ने ईद की मुबारकबाद पेश की।
रविवार सुबह यहां ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ताजीम ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद देश की सलामती, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। ईदगाह में श्रीनगर और आसपास के सैकड़ों नमाजी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने एक दूसरे के गले लग कर बधाई दी। हाजी हबीब, जामिन अंसारी, परवेज अहमद, जलील खान, शमीम अहमद, जाहिद नेक व हैदर आदि ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग किया।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ईदगाह व मस्जिदों के अलावा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। नमाजियों की भीड़ को देखते हुए ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। रविवार को सुबह से ही मजिस्दों, ईदगाहों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए थे।