अगर आपने अभी तक अपने मोबाइल सिम को आधार से कनेक्ट नहीं किया है तो घबराएं नहीं। अब आप पांच मिनट में इस तरीके से आधार को लिंक कर सकते हैं।
2 of 6
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
प्रेमनगर के मोबाइल विक्रेता अरविंद ने बताया कि, इसके लिए सरकार ने तीन तरीके बताए हैं। साथ ही मोबाइल सिम को आधार से 6 फरवरी 2018 तक लिंक कराना अनिवार्य किया है।
जिन ग्राहकों का मोबाइल नबंर पहले से आधार से जुड़ा हुआ है वे ओटीपी के जरिए आधार से सिम को कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट या एप के जरिए भी यह काम पांच मिनट में हो जाएगा। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी के इस्तेमाल के बाद सिम आधार से लिंक हो जाएगा।
इसके साथ ही इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिए भी सिम कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए भी उसे कंपनी की बेवसाइट या जारी होने वाले विशेष ऐप में अपने को रजिस्टर्ड कराना होगा।
5 of 6
minor boy playing mobile game
इसके बाद सॉफटवेयर ग्राहक की सही पहचान करने के बाद सिम को आधार से लिंक कर देगा। साथ ही अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है तो उसे भी यह सुविधा घर पर दी जा सकती है।