फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2021: इस साल कई महायोग के बीच मनेगा दशहरा, ये है पूजन और रावण दहन का उत्तम समय

Thu, 14 Oct 2021 06:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2021: Vijayadashami Puja and Ravan Dahan Timing in many Mahayog
दशहरे के लिए तैयार किया गया रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विजय दशमी तिथि 14 अक्तूबर गुरुवार को शाम 6.52 बजे शुरू होकर शुक्रवार 15 अक्तूबर को शाम 6.02 बजे समाप्त होगी। अच्छाई पर बुराई का प्रतीक दशहरा पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार दशहरा सर्वार्थ सिद्धि, कुमार और रवि जैसे कई महायोग में मनाया जाएगा। इसके लिए रामलीला कमेटियों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।



दशहरा 2021: उत्तराखंड में यहां नहीं जलता रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला, श्राप मुक्ति के लिए करते हैं ऐसा

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अहंकारी रावण का वध करेंगे और फिर पुतला दहन होगा। हरिद्वार में भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि दशहरे की पूजा का मुहूर्त सबसे अधिक पुण्यकारी तब होता है जब पूजन के समय सूर्य दशम भाव में हो। इस बार यह मुहूर्त 11.30 से 13.25 दोपहर तक होगा।

Navratri 2021: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव ने नवमी पर की विशेष पूजा-अर्चना, कन्या भी जिमाई

इस मुहूर्त में की हुई पूजा कीर्ति प्रदान करती है। इसके साथ अभिजित मुहूर्त में भी दशहरे की पूजा की जा सकती है। जो की 11.40 से 12.24 दोपहर तक होगा। दशहरा पर अभिजित मुहूर्त 11.36 बजे से 12.24 बजे तक शुभ है।

Dussehra 2021: Vijayadashami Puja and Ravan Dahan Timing in many Mahayog
उत्तराखंड में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रावण दहन का शुभ समय शाम को 19 बजकर 26 मिनट से 21 बजकर 22 मिनट तक उत्तम है। पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रमा को गोचर मकर राशि में रहेगा। शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र है।

Dussehra 2021: Vijayadashami Puja and Ravan Dahan Timing in many Mahayog
उत्तराखंड में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विशेष बात ये है कि इस दिन मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बन रही है। इस दिन गुरु, शनि और चंद्रमा एक साथ मकर राशि में रहेंगे। पूजा के लिए दशहरे के दिन सुबह नहा-धोकर साफ कपड़े पहने और गेहूं या चूने के आटे से दशहरे की प्रतिमा बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2021: Vijayadashami Puja and Ravan Dahan Timing in many Mahayog
उत्तराखंड में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गाय के गोबर से 9 गोले व 2 कटोरियां बनाकर, एक कटोरी में सिक्के और दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ व फल रखें. अब प्रतिमा को केले, जौ, गुड़ और मूली अर्पित करें। यदि बहीखातों या शस्त्रों की पूजा कर रहे हैं तो उन पर भी ये सामग्री जरूर अर्पित करें।

विज्ञापन
Dussehra 2021: Vijayadashami Puja and Ravan Dahan Timing in many Mahayog
उत्तराखंड में रावण दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा करें और गरीबों को भोजन कराएं। रावण दहन के बाद शमी वृक्ष की पत्ती अपने परिजनों को दें। अंत में अपने बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed