{"_id":"6167f460ec73ca2d973e9619","slug":"shardiya-navratri-2021-chief-minister-pushkar-singh-dhami-and-baba-ramdev-offered-special-prayers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri 2021: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव ने नवमी पर की विशेष पूजा-अर्चना, कन्या भी जिमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2021: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव ने नवमी पर की विशेष पूजा-अर्चना, कन्या भी जिमाई
Thu, 14 Oct 2021 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:46 PM IST
सार
शारदीय नवरात्र की नवमी 14 अक्तूबर को मनाई जा रही है। ये नवरात्र पूजा का आखिरी दिन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर कन्या-पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र की नवमी के मौके पर गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नवदुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हरिद्वार में कन्या पूजन किया।
विज्ञापन
आज हुई मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा
शारदीय नवरात्र की नवमी 14 अक्तूबर को मनाई जा रही है। ये नवरात्र पूजा का आखिरी दिन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लोग नवमी के दिन कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज और पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि नवमी तिथि 13 अक्तूबर को रात 8 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 14 अक्तूबर की शाम 6 बजकर 52 मिनट तक है।
विज्ञापन
नवमी पर पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है। इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 15 अक्तूबर सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक का है।