फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे में हैवान बने युवक, जरा सी बात पर दुकानदार को खौलते तेल की कढ़ाई में फैंका, दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 16 May 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Wed, 16 May 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Drunk youths throw shopkeeper into Boiling oil in nainital
brunt

नशे में धुत्त युवाओं ने दुकानदार के साथ जरा सी बात पर ऐसा सुलूक किया कि देखकर रूह कांप जाए। शराब पीने से रोकने पर दो शराबियों ने पकौड़ी विक्रेता को खौलते तेल की कढ़ाई में फेंक दिया। 


 

Drunk youths throw shopkeeper into Boiling oil in nainital
brunt

ग्राम जस्सागांजा मढैया में हुई इस घटना में दुकानदार को बचाने गई उसकी बहू के हाथ भी झुलस गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराबी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक पकौड़ी विक्रेता 40 प्रतिशत झुलस गया है।

Drunk youths throw shopkeeper into Boiling oil in nainital
brunt

ग्राम जस्सागांजा मढैया में जागन सिंह परचून और पकौड़ी की दुकान चलाता है। मंगलवार शाम साढे़ सात बजे कार से दो शराबी आए और दुकान के आगे शराब पीकर गाली-गलौच करने लगे। इस पर जागन सिंह के बेटे वीर सिंह ने उनसे शराब पीने और गाली गलौच करने के लिए मना किया तो वे कार से उतरकर वीर सिंह से लड़ने आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drunk youths throw shopkeeper into Boiling oil in nainital
brunt

यह देख वीर सिंह के पिता ने बीच-बचाव करना चाहा तो दोनों युवकों ने जागन सिंह को पकड़ खौलते तेल की कढ़ाई में फेंक दिया। तेल में गिरते ही चिल्लाने पर जागन सिंह की बहू दुलारी ने जैसे ही अपने ससुर को उठाया तो उसके हाथ भी झुलस गए।

विज्ञापन
Drunk youths throw shopkeeper into Boiling oil in nainital
brunt

जागन को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।  डॉक्टरों ने बताया कि जागन सिंह को 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। इस बीच, पीरूमदारा व रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। फिलहाल किसी की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed