{"_id":"61547a518ebc3e058b3519d5","slug":"double-murder-in-dehradun-mistress-and-servant-brutal-murder-in-prem-nagar-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में डबल मर्डर: मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या, पॉलिथीन से ढके मिले दोनों के लहूलुहान शव, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में डबल मर्डर: मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या, पॉलिथीन से ढके मिले दोनों के लहूलुहान शव, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
देहरादून में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धौलास स्थित बंगले में एक महिला और उनके नौकर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव बंगले के अहाते में पॉलिथीन से हुए बरामद हुए। दोनों के सिर पर किसी धारदार भारी हथियार से वार किया गया था। हत्या के कारणों की जांच के लिए पुलिस आसपास के लोगों और महिला के पति से जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार बंगला सुभाष शर्मा का है। यहां पर उनकी पत्नी उन्नति शर्मा (55) और नौकर राजकुमार थापा (45) करीब आठ-दस साल से रहते थे। बुधवार सुबह सुभाष शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी व नौकर घर से गायब हैं। इस पर प्रेमनगर थाने से चीता पुलिस मौके पर पहुंची और विवरण लेकर लौट आई। इसके बाद सुभाष शर्मा ने दूध लेकर आने वाली महिला सविता को फोन किया और इस बात की जानकारी दी।
महिला भी बंगले में आई और आसपास देखा, लेकिन उसे वहां पर कोई नहीं दिखा। इसके बाद वह वहां पर दूध की डेगी रखकर वापस लौट गई। कुछ देर बाद अन्य गांव की अन्य महिलाएं वहां आईं और बंगले के अहाते में चारों ओर तलाश किया। इस बीच एक महिला की नजर वहां खिड़की के पास पड़ी पॉलिथीन पर पड़ी।
2 of 7
देहरादून में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी हवा चली तो पैर नजर आया। उन्होंने पॉलिथीन को उतारा तो देखा कि वहां पर उन्नति शर्मा मृत पड़ी थीं। पास में ही राजकुमार थापा का भी शव पड़ा हुआ था। महिलाओं ने इसकी जानकारी सुभाष शर्मा को दी। इसके बाद करीब डेढ़ बजे प्रेमनगर थाने में फोन किया गया।
3 of 7
देहरादून में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
सूचना के बाद मौके पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी सरिता डोभाल समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी वहां से खून व अन्य नमूने इकट्ठे किए। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकता है। फिलहाल सिर पर घाव किसी धारदार भारी हथियार के लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
देहरादून में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष शर्मा लंदन में रहते थे। वहां वह फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी के पार्टनर थे। वहां करीब 30 साल काम करने के बाद वह लगभग 14 साल पहले देहरादून आए थे। यहां वह पहले वसंत विहार में किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
5 of 7
देहरादून में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
लगभग आठ साल पहले उन्होंने यह जमीन ली और मकान बनाकर रहने लगे। उनका नौकर राजकुमार थापा भी 15 साल से उनके साथ ही रहता था। यहां भी वह तीनों ही रहते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।