फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल की बच्ची को बचाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, कि देखते रह गए सब

Sun, 28 Jan 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Jan 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Dog fight with kidnappers for save owner child
dog

पालतू कुत्ते ने ऐसा कारनामा कर डाला कि जिसने भी देखा हैरान रह गया। जानिए क्या हुआ...

Dog fight with kidnappers for save owner child
dog

दरअसल, वफादारी का परिचय देकर अपने मालिक की तीन साल की बच्ची को अगवा होने से बचा लिया। संदिग्ध व्यक्ति जब बच्ची को उठाकर भाग रहा था तब कुत्ता न सिर्फ भोंका बल्कि उसने पीछे से दौड़ भी लगा दी। खुद को घिरता देख अगवा करने वाला बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची के घर वालों ने बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी है।

Dog fight with kidnappers for save owner child
dog

यह वाकया कुछ दिन पहले सामने आया था। लेकिन आजकल यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिमालयन फार्म गौजाजाली निवासी राजीव गुप्ता की तीन साल की बेटी कीर्ति गुप्ता घर के सामने खेल रही थी। इसी समय एक व्यक्ति बच्ची को उठाने लगा। अनजान चेहरा देखकर बच्ची रोने लगी तो पालतू कुत्ता चेन तोड़कर आक्रामक मुद्रा में आ गया। लेब्राडोर प्रजाति के कुत्ते के भौंकने पर व्यक्ति डर गया और बच्ची को वहीं छोड़कर भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dog fight with kidnappers for save owner child
dog

कुत्ते ने दरवाजे तक उसका पीछा किया। कुत्ते की आवाज सुनकर बच्ची की मां चंचल और दादी ऊषा बाहर निकल गई। महिलाओं ने संदिग्ध व्यक्ति का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह भाग। महिलाओं ने बताया कि वह हरे रंग का साफा बांधे था और सफेद कपड़ा पहने हुआ था। घटना के समय राजीव अपने छोले की दुकान पर थे।

विज्ञापन
Dog fight with kidnappers for save owner child
labrador

परिवार में महिलाओं के अलावा कोई मौजूद नहीं था। इस मामले में परिजनों ने घटना से बनभूलपुरा पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि पालतू कुत्ते की वजह से एक बड़ी घटना होने से बच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed