फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: जब कुत्ते और बंदर ने कहा ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे!

Mon, 15 Jun 2015 10:22 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कुत्ते और बंदर की अनोखी दोस्ती

dog and monkey friendship in uttarakhand.

बच्चों को देखकर हर किसी के दिल में ममता जाग उठती है, फिर चाहे वह इंसान का हो या जानवर का, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अल्मोड़ा जिले के सुदूरवर्ती चौंरा गांव में इसका उदाहरण देखने को मिल रहा है। गांव का एक कुत्ता (कालू) पिछले डेढ़ माह से बंदरिया के बच्चे (रामू) की देखभाल कर रहा है।

तस्वीरों में देखें, कुत्ते और बंदर की अनोखी दोस्ती

dog and monkey friendship in uttarakhand.

भिकियासैंण विकासखंड के चौंरा निवासी मोहन सिंह पप्पी का कुत्ता कालू बंदरों का जानी दुश्मन है। डेढ़ माह पहले का है, बताते हैं कि एक बंदरिया अपने दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर कालू से आंख बचाकर रोज गांव में उत्पात मचाती थी। एक दिन कालू की नजर बंदरिया पर पड़ गई। कालू ने बंदरिया को घेर लिया और दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ, जिसमें बंदरिया की मौत हो गई।

तस्वीरों में देखें, कुत्ते और बंदर की अनोखी दोस्ती

dog and monkey friendship in uttarakhand.

बंदरिया की मौत होने पर उसका दुधमुंहा बच्चा अकेला हो गया। मां की मौत के बाद रामू कालू को देखता रहा। कालू की ममता जागी, उसने रामू को पीठ पर उठाया और घर ले आया। मोहन सिंह रामू को कटोरे में दूध भी पिलाते हैं। शाम होने पर कालू रामू को पीठ पर बैठाकर पूरे गांव का चक्कर लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed