आपको 2013 में केदारनाथ धाम में मची तबाही याद होगी। केदारनाथ धाम में चौराबाड़ी ताल से आए सैलाब ने सबकुछ बर्बाद कर दिया था। अब चार साल बाद उत्तराखंड के पहाड़ पर तबाही मचाने के लिए एक और ताल तैयार हो गया है।
{"_id":"5950d9474f1c1b8d5a8b497e","slug":"dodital-can-create-disaster-as-like-as-kedarnath-disaster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में प्रलय लाने वाले चौराबाड़ी की तरह तबाही मचाने को तैयार हुआ ये ताल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में प्रलय लाने वाले चौराबाड़ी की तरह तबाही मचाने को तैयार हुआ ये ताल!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
dodital
Trending Videos
kedarnath disaster
असी गंगा नदी के उद्गम स्थल डोडीताल कभी भी तबाही ला सकता है। 2012 में आई आपदा के दौरान डोडीताल मलबे और गाद से भर गया था, जिसे हटाने की कोई कवायद नहीं की गई। अब ये ताल कभी भी बड़ी बर्बादी मचा सकता है।
बादल फटने के बाद का नजारा
- फोटो : AmarUjala file photos
अगस्त 2012 में डोडीताल दरबा टॉप वाले हिस्से में बादल फटने पर असी गंगा में आए उफान ने बड़ी तबाही मचाई थी। असी गंगा घाटी से लेकर उत्तरकाशी तक पांच से अधिक पुल बह गए थे और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood in river
- फोटो : amar ujala
डोडीताल का 30 मीटर से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है। ताल में कई बड़े पेड़ भी गिरे हैं। ऐसे में अगर दोबारा बादल फटने की घटना हुई तो बड़ी तबाही आ सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाढ़
- फोटो : amar ujala
समुद्रतल 3024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल उत्तरकाशी से 40 किलोमीटर दूर है। इसमें से 22 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। यह खूबसूरत पर्यटक स्थल चारों ओर से पहाड़ व घने जंगल से घिरा हुआ है।