फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए, उफनाईं नदी के बीच कैसे जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा युवक

Wed, 28 Jun 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  बुग्गावाला
ब्यूरो/अमर उजाला,  बुग्गावाला Updated Wed, 28 Jun 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver trapped in mohand river 
river

पहाड़ों में हुई भारी बारिश के चलते शांत रहने वाली नदियां उफान पर आ गईं। घाड़ की मोहंड-रो नदी में गोकलवाला के निकट से खनिज सामग्री से भरा डंपर फंस गया। परिचालक ने कूदकर जान बचाई, जबकि चालक नदी में फंस गया। बाद में बाढ़ राहत टीम ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बचाया। 

Trending Videos
Dumper driver trapped in mohand river 
river

वहीं, एसडीएम के निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी ही गायब मिले। एसडीएम ने कार्रवाई को रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है। बुग्गावाला, भगवानपुर एवं रुड़की आदि क्षेत्रों से होकर गुजर रही अधिकांश नदियां उफान पर हैं।

Dumper driver trapped in mohand river 
river

मंगलवार को बंजारेवाला स्थित स्टोन क्रशर से खनन सामग्री भरकर ले जा रहा एक डंपर चालक एवं परिचालक वाहन समेत गोकलवाला के पास मोहंड नदी के तेज बहाव में फंस गए। फतेहपुर निवासी परिचालक अकरम ने डंपर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन फतेहपुर निवासी चालक प्रदीप कुमार डंपर में ही रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dumper driver trapped in mohand river 
river

उसने डंपर के ऊपर चढ़कर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी में गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी तो बाढ़ चौकी राहत तेलपुरा पर मौजूद चौकी प्रभारी देवेंद्र चौधरी एवं थानाध्यक्ष एनके बच्चकोटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Dumper driver trapped in mohand river 
river

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से रस्से के जरिए प्रदीप कुमार को नदी से बाहर निकाला।  उधर, एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक ही गायब मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed