{"_id":"5b1a2e604f1c1bac6e8b6bf8","slug":"do-not-break-these-traffic-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक हो जाएं सावधान, ये रूल तोड़े तो अब किसी हालत में नहीं बच पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक हो जाएं सावधान, ये रूल तोड़े तो अब किसी हालत में नहीं बच पाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Zebra Crossing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वाहन चालकों ने ये ट्रैफिक रूल तोड़े तो किसी हालत में नहीं बच पाएंगे। अगर चालक फरार भी हो गया तो चालान सीधे घर पहुंच जाएगा।
ट्रैफिक लाइट
अब नियम के विरूद्ध रेड लाइट जंप की या जेब्रा लाइन क्रॉस की तो नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए देहरादून में ट्रैफिक पुलिस ने तीन जगह रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) सिस्टम लगाए हैं। फिलहाल यह दून में ट्रायल के तौर पर लगाए गए हैं।
डेमो
- फोटो : डेमो
अब अगर किसी चालक ने रेड लाइट जंप की या जेब्रा क्रॉसिंग को पार किया तो वह कैमरे की नजर से नहीं बच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल
ट्रायल के तौर पर प्रिंस चौक, चकराता रोड पर एफआरआई के पास और नंदा की चौकी पर ट्रैफिक पुलिस ने यह आरएलवीडी सिस्टम लगाया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक सॉन्ग
- फोटो : SELF
आरएलवीडी आधुनिक सिस्टम है, जिसमें ट्रैफिक नियम तोड़ते ही वाहन का नंबर प्लेट और वाहन चालक की तस्वीर कैमरे में कैद हो जाती है। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि आरएलवीडी सिस्टम काफी अपटेड सिस्टम है। कई शहरों में यह सिस्टम काम कर रहा है। जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। फिलहाल ट्रायल के तौर पर दून में तीन जगहों पर इसे लगाया गया है।