फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: खास योग में एक ही दिन मनेगी छोटी और बड़ी दिवाली, ये है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त... 

Mon, 09 Nov 2020 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Nov 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Latest News: Special Yog on Diwali, Laxmi Puja Shubh muhurat and Timing
- फोटो : फाइल फोटो

प्रेम, प्रकाश और उल्लास का पर्व दिवाली 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिवाली पर सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा। इस योग में सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय कोई भी शुभ कार्य किया जा सकेगा। जबकि, पहले हर कार्य के लिए शुभ समय निहित रहता था।

Diwali 2020 Latest News: Special Yog on Diwali, Laxmi Puja Shubh muhurat and Timing
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता ज्योतिषाचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, बड़ी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 8.30 बजे तक सर्वार्थ योग रहेगा। इस योग को प्रत्येक कार्य के लिए शुभ माना जाता है। जबकि, व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजा का मुहूर्त दोपहर 12.09 से शाम 4.05 बजे तक होगा। वहीं, लक्ष्मी पूजन शाम 5.05 से रात 8.12 बजे तक रहेगा। 

Diwali 2020 Latest News: Special Yog on Diwali, Laxmi Puja Shubh muhurat and Timing
- फोटो : फाइल फोटो

दिवाली पर लगातार पांच दिन चलने वाला पांच दिनी पंचोत्सव इस बार तिथि के फेर के चलते चार दिन में ही सिमट जाएगा। इसके बाद छोटी और बड़ी दोनों दिवाली का संयोग एक ही दिन पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 Latest News: Special Yog on Diwali, Laxmi Puja Shubh muhurat and Timing
- फोटो : फाइल फोटो

गंगा सभा विद्वत परिषद के सदस्य अमित शास्त्री ने बताया कि 14 नवंबर शनिवार को स्वाति नक्षत्र में नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली एवं महालक्ष्मी पूजन की बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएंगी। यह दिन शुभ और पितृकर्म दोनों प्रकार के कार्यों का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन
Diwali 2020 Latest News: Special Yog on Diwali, Laxmi Puja Shubh muhurat and Timing
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

तीसरे दिन 15 नवंबर रविवार को अमावस्या सवेरे 10.36 बजे समाप्त हो जाएगी। प्रतिपदा का आगमन हो जाने से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व इसी दिन पड़ेगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। चौथे दिन 16 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed