फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: एक ही दिन पड़ रही छोटी और बड़ी दिवाली, 50 साल बाद चार दिन में होंगे आठ महापर्व

Sun, 20 Oct 2019 11:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Oct 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 Rare Coincidence After 50 years Eight Festival in Four Days 
- फोटो : फाइल फोटो

दिवाली पर इस बार एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। इस बार चार दिन में आठ पर्व पड़ रहे हैं। ऐसा पूरे पांच दशक बाद होने वाला है। खास बात यह है कि छोटी और बड़ी दीवाली के पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं। 

Diwali 2019 Rare Coincidence After 50 years Eight Festival in Four Days 

ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार वर्ष में केवल एक बार पांच दिनी पर्व एक साथ आते हैं। इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार चार दिन में ही न केवल पांच दिनी पर्व पड़ेंगे बल्कि, चार दिनों में आठ पर्व भी पड़ेंगे। 26 अक्तूबर को यम दीपक, हनुमान जयंती और धनवंतरी जयंती के तीन पर्व एक दिन पड़ रहे हैं। 

Diwali 2019 Rare Coincidence After 50 years Eight Festival in Four Days 

27 अक्तूबर रविवार को छोटी दीवाली यानी नरक चतुर्दशी और दीपावली महालक्ष्मी पूजन के दो बड़े पर्व पड़ेंगे। 28 अक्तूबर सोमवार को सोमवती अमावस्या का लक्खी स्नान होगा। इसी दिन गोर्वधन पूजा और अन्न कूट पर्व पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 Rare Coincidence After 50 years Eight Festival in Four Days 
- फोटो : अमर उजाला

29 अक्तूबर मंगलवार को भैयादूज का बड़ा पर्व पड़ेगा। इस प्रकार शनिवार से मंगलवार तक चार दिनों में आठ पर्व पड़ रहे हैं। भारतीय संस्कृत का यह अनोखा पर्व होगा।  मिश्रपुरी के अनुसार चंद्रमा और सूर्य की गति बदलने और नक्षत्रों के कारण त्योहारों में परिवर्तन होता है। 

विज्ञापन
Diwali 2019 Rare Coincidence After 50 years Eight Festival in Four Days 

दीपावली पर भी यही बात सामने आ रही है। डॉ. मिश्रपुरी ने बताया कि प्रतिपदा तिथि का लोप हो जाएगा। लौकिक बोलचाल की भाषा में छोटी और बड़ी दीपावली का पूजन एक साथ होना भी बड़ी घटना है। इसी कारण देवताओं और पितरों की पूजा तथा उनके निमित्त दीपदान भी एक ही दिन हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed