राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश से सुबह की शुरुआत हुई। तड़के शुरू हुई बारिश साढ़े आठ बजे तक लगातार होती रही।
वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का कहर जारी है। बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं दून की सड़के तालाब बन गई। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है। मरोड़ा गांव में बादल फटने के बाद मची तबाही के बाद इस तरह टूट गए हैं रास्ते और पुलिया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी में भी दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई, लेकिन बादलों की वजह से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री था, वहीं मंगलवार को यह गिरकर 31.8 डिग्री पर आ गया।
3 of 11
disaster due to heavy rain in uttarakhand
पोखरी (चमोली) में जोरदार बारिश के दौरान हुए नैल गांव में वज्रपात से दो महिलाएं झुलस गई हैं। हालांकि घटना में घायल महिलाओं को पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई है। सोमवार को देर शाम नैल गांव निवासी गौर सिंह की पत्नी ऊमा देवी और रघुनाथ सिंह की पत्नी लखमा देवी देर शाम जंगल से घास लेकर घर लौट रही थी। भारी बारिश के कारण वे रास्ते में ही एक पेड़ के नीचे रुक गई, इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात से दोनों महिलाएं झुलस गई।
4 of 11
disaster due to heavy rain in uttarakhand
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर खाट गांव के नीचे पहाड़ी को काटकर इस तरह से बनाई जा रही है सड़क।
5 of 11
disaster due to heavy rain in uttarakhand
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाती जेसीबी।