फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2024: राजधानी में धनतेरस पर धन की बहार...चमका बाजार, जाम हुआ पलटन बाजार, तस्वीरें

Tue, 29 Oct 2024 11:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2024 11:44 PM IST
सार

Dhanteras 2024: राजधानी के बाजारों में धनतेरस पर खूब भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों ने बर्तनों, सोने चांदी के आभूषणों समेत अन्य सामानों की खरीदारी को शुरू कर दी। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Celebration in dehradun Huge Crowd in Paltan market for Shopping Photos
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दून में धनतेरस का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना हुई तो वहीं बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ी। लोगों ने सुबह से रात तक बाजारों में आभूषणों के साथ ही बर्तनों समेत अन्य सामानों की खूब खरीदारी की। त्योहार में ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी भी अलग-अलग अंदाज में दिखे। वहीं बाजारों में सुबह से रात तक जाम लगा रहा।



मंगलवार को लोगों ने बाजार में बर्तनों, सोने-चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी की। आचार्य डॉ. सुशांत राज बताते है कि धनतेरस दीपावली के पहले आने वाले पहले पर्व में है। इसे कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है।

इस दिन बर्तनों और सोने चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे लेकर मंगलवार को सुबह से ही दून के बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। दून के पलटन बाजार, झंडा बाजार, हनुमान चौक, चकराता रोड समेत अन्य बाजार में खूब खरीदारी हुई।

Uttarakhand: धामी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दी दिवाली सौगात, 53% हुआ महंगाई भत्ता, बोनस आदेश भी जारी

Dhanteras 2024 Celebration in dehradun Huge Crowd in Paltan market for Shopping Photos
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर खूब खरीदी गई झाड़ू
धनतेरस पर जहां सोने-चांदी के आभूषणों और बर्तनों की खरीदारी की जाती है तो वहीं झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मंगलवार को धनतेरस पर बाजार में झाड़ू की खरीदारी की गई। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर ही झाड़ू का स्टॉल लगाया हुआ था। सुबह से रात तक लोगों ने खूब झाड़ू खरीदी।

Dhanteras 2024 Celebration in dehradun Huge Crowd in Paltan market for Shopping Photos
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

बाहर तक लगी दुकाने, खूब खरीदे गए स्टील के बर्तन
धनतेरस पर पलटन बाजार के साथ ही शहर के अन्य बाजारों में स्टील के बर्तनों की बाहर तक दुकानें लगाई गई। सुबह से रात तक इन दुकानों पर भीड़ देखी गई। लोगों ने आकर्षक डिजाइन के डिनर सेट, थाली, कुकर समेत अन्य सामानों की खूब खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Celebration in dehradun Huge Crowd in Paltan market for Shopping Photos
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

खरीदारी को उमड़ी भीड़, जाम हुआ पलटन बाजार
धनतेरस पर पलटन बाजार में सुबह से ही खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके कारण पलटन बाजार में हनुमान चौक समेत कई जगह जाम लगा रहा। जाम लगने से लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं देर रात तक जाम की यहीं स्थिति रही। इसके अलावा शहर के अन्य बाजार जैसे धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, जाखन, रिस्पना, हरिद्वार रोड, बंजारावाला में भी ग्राहकों की भीड़ होने से जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Celebration in dehradun Huge Crowd in Paltan market for Shopping Photos
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

मां डाट काली में हुई नए वाहनों की पूजा
धनतेरस पर दूनवासियों ने नए वाहनों की खूब खरीदारी की। बाजार में मोटरसाइकिल से लेकर चार पहिया वाहन खूब खरीदे गए। वहीं इसके बाद सहारनपुर बार्डर पर स्थित मां डाट काली मंदिर में नए वाहनों की पूजा कर चुनरी बंधवाई गई। महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि लोग नया वाहन लेकर मां के दरबार में आकर चुनरी बंधवाते है। मंगलवार को भी काफी संख्या में वाहनों की पूजा हुई। यहां सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों पर लोगोंं ने चुनरी बंधवाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed