{"_id":"6ab6b54fa89ac318a906a60d","slug":"power-cut-off-after-deal-fell-through-darkness-caused-by-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1075226-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सौदा बिगड़ा तो कटवा दी बिजली, फर्जी दस्तखत से छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सौदा बिगड़ा तो कटवा दी बिजली, फर्जी दस्तखत से छाया अंधेरा
Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिकायतकर्ता के नाम पर दर्ज बिजली का स्थायी कनेक्शन कटवा दिया। पुलिस ने ऋषिकेश निवासी पीड़ित की तहरीर पर नवाबगढ़ (विकासनगर) निवासी एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि ऋषिकेश निवासी मोहम्मद शाहबाज ने शंकरपुर (हुकुमतपुर रोड) स्थित तालाब वाली मस्जिद के पास की अपनी एक संपत्ति नवाबगढ़ निवासी तमन्ना को बेची थी। शाहबाज का आरोप है कि बिक्री के बाद उसे तय रकम का पूरा भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते उसने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिविल कोर्ट में वाद दायर कर सेल डीड (बैनामा) को चुनौती दी हुई है।
इसी संपत्ति विवाद के बीच आरोपियों ने शाहबाज के नाम पर दर्ज बिजली कनेक्शन को स्थायी रूप से कटवा दिया। शाहबाज को इस फर्जीवाड़े की भनक तब लगी, जब उसने तीन जनवरी को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी। विद्युत विभाग से मिले जवाब में खुलासा हुआ कि कनेक्शन काटने के लिए जो परमानेंट डिस्कनेक्शन फॉर्म जमा किया गया था, उसमें फर्जी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि फॉर्म पर उपभोक्ता (शाहबाज) के हस्ताक्षर होने चाहिए थे, लेकिन उस पर तमन्ना ने खुद हस्ताक्षर किए हुए हैं। साथ ही, फॉर्म में मोबाइल नंबर भी तमन्ना के पति मोहम्मद नसीम का दर्ज है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी तमन्ना और उसके पति मोहम्मद नसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।