{"_id":"671f1eedfbe33312f400f7e1","slug":"uttarkashi-mosque-dispute-police-again-took-out-a-flag-march-inspected-spot-arresting-read-all-updates-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Mosque Dispute: पुलिस ने निकाला फिर फ्लैग मार्च, मामले में आज हो सकती है कुछ अन्य की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Mosque Dispute: पुलिस ने निकाला फिर फ्लैग मार्च, मामले में आज हो सकती है कुछ अन्य की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:16 PM IST
सार
मस्जिद विवाद के बाद भले उत्तरकाशी में फिलहाल शांति का माहौल है। लेकिन फिर भी पुलिस किसी भी स्तर पर चूक नहीं करना चाहती है। लिहाजा पुलिस सतर्कता बरत रही है। आइए आपको बताते हैं उत्तरकाशी में कैसे हैं अब हालात...
विज्ञापन
1 of 6
उत्तरकाशी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते 24 अक्तूबर को जनाक्रोश रैली के दौरान बवाल की घटना के बाद रविवार को शहर में पुलिस ने फिर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, जिस जगह पर बवाल की घटना घटी थी, पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कुछ और लोगों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद के विरोध में आयोजित जनाक्रोश रैली के दौरान बवाल की घटना के बाद से तनाव की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही हैं। रविवार को शहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान यह फ्लैग मार्च शहर की आंतरिक सड़कों के साथ भटवाड़ी रोड़ से होते हुए गुजरा। इस दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया। साथ ही आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर सभी से जिला प्रशासन की ओर से लागू निषेधाज्ञा का पालन करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट व भड़काऊ बयानबाजी, गोष्ठी और प्रदर्शन नहीं करने की अपील की।
2 of 6
उत्तरकाशी में पुलिस का फ्लैग मार्च
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल की घटना की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी पुलिस निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि विवेचना के तहत घटनास्थल का रूटिन निरीक्षण किया गया है। साथ ही एक नक्शा तैयार किया गया है कि कहां से प्रदर्शनकारी आ रहे थे और कहां पर पुलिसकर्मी खड़े थे। बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया है। बताया कि मामले की विवेचना की जा रही कि पथराव करने वालों की पहचान के लिए गोपनीय सूत्रों और मुखबिरों की मदद ली जा रही है। पहचान के साथ पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
3 of 6
उत्तरकाशी में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल की घटना में जो भी सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है। उसकी वसूली भारतीय न्याय संहिता में निहित प्रावधानों के तहत उपद्रवियों से ही की जाएगी। बताया कि इसके लिए बोतल फेंकने वालों से लेकर पत्थरबाजी शुरू करने वालों सभी की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही इसके लिए फारेंसिंक टीम की भी मदद ली जा रही है। बताया कि तनाव की आशंका को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल भी शहर में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उत्तरकाशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली में शामिल होने वाले महंत केशव गिरी ने उनके बड़कोट उपराड़ी स्थित आश्रम पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। बीते 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में आयोजित जनाक्रोश रैली में बड़कोट के उपराड़ी से सनातन हिंदू जागृति संगठन के अध्यक्ष महंत केशव गिरी भी शामिल हुए थे। महंत केशव गिरी ने बताया कि गत शनिवार देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बड़कोट उपराड़ी स्थित आश्रम पर पथराव किया। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया।
विज्ञापन
5 of 6
उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, घटना की जानकारी पर बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आश्रम की दीवार पर पथराव से हुए निशान दिखे। पथराव की घटना से बड़कोट नगर क्षेत्र के लोगाें ने निंदा करते हुए आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।