{"_id":"6ab6af43e18cfebf520634bb","slug":"young-woman-sexually-exploited-for-three-years-under-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1075199-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का यौन उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का यौन उत्पीड़न
Fri, 25 Sep 2026 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने थाना क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल से लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपी युवक और उसके परिवार वालों ने पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि क्षेत्र निवासी एक युवक से उसकी पिछले तीन वर्ष से जान-पहचान है। इस दौरान आरोपी युवक उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। जब पीड़िता ने अपने परिजनों के माध्यम से आरोपी के परिवार से शादी की बात रखी तो आरोपी पक्ष ने इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी के चाचा भी उसकी इज्जत को पंचायत में उछालकर अपशब्द कहते हैं। पीड़िता ने पहले भी प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और प्रार्थनापत्र वापस कर दिया गया, जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी शिकायत की।