{"_id":"617fb2ab5009ff40a678c929","slug":"pm-modi-kedarnath-visit-rishabh-wants-to-meet-pm-after-running-95-km-from-rudraprayag-to-kedarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Kedarnath Visit: रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 95 किमी दौड़ लगाकर अखिर क्यों पीएम से मिलना चाहते हैं ऋषभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Kedarnath Visit: रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 95 किमी दौड़ लगाकर अखिर क्यों पीएम से मिलना चाहते हैं ऋषभ
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीएम से मिलना चाहते हैं ऋषभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ऋषभ मिंगवाल रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 95 किमी दौड़ लगाकर आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं।
अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोठगी निवासी ऋषभ मिंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वे रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक दौड़कर, वहां पहुंचकर पीएम से मिलना चाहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में खेलों के विकास के लिए अच्छी पहल की है। वे खिलाड़ियों से सीधे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।
ऋषभ ने बीते दिनों जिले में 82 किमी लंबी एकता दौड़ 8 घंटे 42 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पीएम मोदी आगामी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम दो घंटे तक धाम में रहेंगे। वे जनता को भी संबोधित करेंगे।
2 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को इसी दिन केदारनाथ आने का निमंत्रण दिया है। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनवारण भी करेंगे।
3 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : amar ujala
अभी तक की सूचना के मुताबिक केदारनाथ पहुंचकर वह सबसे पहले धाम में पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद वह पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
वर्ष 2017 में पीएम मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था। इन कार्यों के शिलान्यास से लेकर निरीक्षण के लिए वह अब तक चार बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ध्यान गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में शासन-प्रशासन के अधिकारी पीएम के दौरे के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर खाका तैयार कर चुके हैं। रुद्रा प्वाइंट से ध्यान गुफा तक क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।