बदलते मौसम में तरह-तरह के संक्रमण होने का खतरा रहता है। वहीं कई तरह की बीमारियां भी होने का खतरा बना रहा है। तो ऐसे में अगर आपको अपने शरीर में ये लक्षण दिखें तो समझ लें कि आप इस खतरनाक बीमारी की चपेट में हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
इस समय डेंगू का कहर हर जगह है। आए दिन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। ऐसे में अगर पहले ही आपको इसके लक्षण दिख जाएं तो बचाव किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि, ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ता हो, बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना, गले में हल्का-सा दर्द होना, शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना सभी डेंगू के लक्षण हैं।
वहीं अगर आपको नाक और मसूढ़ों से खून आना, शौच या उलटी में खून आना, स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के छोटे या बड़े चिकत्ते पड़ जाना आदि लक्षण दिखते हैं तो लापरवाही बिल्कुल न करें। इससे आपको खतरा हो सकता है। डेंगू में शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं जिन्हें अगर रोका न जाए तो जान को खतरा हो सकता है। राजधानी में भी शनिवार को डेंगू के 10 नए मरीज सामने आए हैं। सभी मरीजों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल समेत अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।
जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के अनुसार शनिवार को डेंगू के 10 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से दो मरीज ऋषिकेश, दो देहरादून के अजबपुर खुर्द शीतला बिहार, एक नेहरू कॉलोनी देहरादून, दो प्रेमपुरी बिजनौर, एक ढालवाला टिहरी गढ़वाल, एक 14 बीघा टिहरी गढ़वाल और एक चौक स्वर्गाश्रम पौड़ी गढ़वाल का है। डेंगू की गिरफ्त में आए सभी मरीजों को हिमालयन अस्पताल समेत अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज कर रही है।
5 of 5
doctor
- फोटो : amar ujala
मरीजों के बारे में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत, सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता समेत अन्य अफसरों ने भी जानकारी ली है। वहीं एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद अफसरों के निर्देश पर डेंगू प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा स्प्रे कराने के साथ ही लोगों को बचाव के प्रति सचेत किया गया। बता दें, अब तक पूरे राज्य में डेंगू के 39 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है।