केदारनाथ में जिस स्थान को दिव्य दर्शन स्थल के तौर पर स्थापित किया जा रहा है, उसका काम पूरा हो चुका है। करीब चार से पांच फीट चौड़ा मंदिर मार्ग की चौड़ाई अब 70 फीट हो चुकी है। केदानाथ मंदिर के बगल में निर्मित की जा रही प्रतिकृति (रेप्लिका) देखने के लिए पारदर्शी शीट लगाई जाएगी। मुख्य सचिव ने इस संबंध में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए
2 of 5
kedarnath dham new photos
उन्होंने वीआईपी हेलीपेड मंदिर के रास्ते तक स्थानीय पत्थर बिछाने उद्धव कुंड, शंकराचार्य समाधि व भैरव मंदिर रास्ते के कार्य को शुरू कर जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य न करने पर संबंधित निर्माणदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
3 of 5
kedarnath dham new photos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह केदारनाथ आ सकते हैं। उन्हें सात अक्तूबर को देहरादून में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करना है। माना जा रहा है कि आठ अक्तूबर को वे केदारधाम में भगवान केदारनाथ के दर्शन करेंगे। इस दौरान वे नई केदारपुरी का भी लोकार्पण कर सकते हैं।
4 of 5
kedarnath dham new photos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को भी केदारनाथ आने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के अधिकारियों को इसके संकेत दिए। साथ ही पीएम के दौरे से पूर्व सारी तैयारी पूरी करने को भी कहा।
5 of 5
kedarnath dham new photos
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी शनिवार को वे केदारपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 30 सितंबर तक मानसून का असर खत्म हो जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है।