देहरादून में बुधवार को बारिश में उफनाए बरसाती नाले में दो सगी बहनें बह गईं। करीब तीन घंटे बाद बड़ी बहन का शव बरामद हो गया जबकि छोटी बहन की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। देर शाम तक छोटी बहन का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने बड़ी बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
हादसा रायपुर थाना क्षेत्र के तरला आमवाला का है, जहां कुछ लोग बस्ती में झुग्गी झोंपड़ी बनाकर रहते हैं। यहीं पर नाले के किनारे झोंपड़ी के पास दो सगी बहनें खुशी (आठ वर्ष) और रचना (छह वर्ष) पुत्री सुनील पासवान खेल रही थीं।
ये भी पढ़ें... All Weather Road: बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद, तस्वीरें
अचानक नाले में पानी का तेज बहाव आया और दोनों बहनों को अपने साथ बहा ले गया। आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रायपुर थाने से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: भूस्खलन से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद, तस्वीरों में देखें नदियों का रौद्र रूप
2 of 5
नाले में बही बहनों को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया तो करीब तीन घंटे बाद खुशी का शव एक खेत से बरामद हो गया जबकि, रचना की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि सुनील का परिवार लक्खीबाग में रहता है।
3 of 5
नाले में बही बहनों को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
सुनील मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। यहां पर ये दोनों बहनें अपनी नानी के यहां रहती थीं। घटनास्थल और आसपास प्रकाश की व्यवस्था की गई है। रात में भी ऑपरेशन जारी रहेगा।
4 of 5
नाले में बही बहनों को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बच्चियों के पिता सुनील पासवान लक्खीबाग में रहते हैं। उनकी पत्नी रचना के जन्म के बाद अपनी दोनों बेटियों को लेकर आमवाला में अपनी मां के यहां आ गई थी। बताया जा रहा है कि सुनील यहां पर नहीं आता था। परिवार में ये दो ही बच्चियां थीं।
5 of 5
नाले में बही बहनों को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कई झुग्गी झोंपड़ियां इस नाले के किनारे बनी हुई हैं, जिस जगह हादसा हुआ वहां पर कई परिवार बर्तन धोते हैं। ये दोनों बच्चियां भी बुधवार को बर्तन धोने वाली जगह पर ही खेल रही थीं। तभी पानी के तेज बहाव से वह हिस्सा टूटा और दोनों बच्चियां बह गईं। कुछ दूरी पर ही पानी के तेज बहाव से एक खेत की मेड़ भी टूट गई है। इसी खेत से एसडीआरएफ और पुलिस ने खुशी का शव बरामद किया है।