देहरादून में 11 घंटे तक रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नाले-नालियां ओवरफ्लो होने के कारण बरसात का पानी शहर की सड़कों पर नजर आया। जिससे इस दौरान कई जगह जलभराव हो गया।
पानी लोगों के घरों में घुस गया और इससे कई मकानों को नुकसान भी हुआ। दिनभर चली बरसात की वजह से शहर में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मुख्य चौक-चौराहों पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
बता दें कि सोमवार की सुबह करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई थी। उसके बाद रुक-रुक कर पूरा दिन बरसात का दौर चलता रहा। तीव्र बरसात की वजह से दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, रिस्पना नदी पुल, अजबपुर फ्लाईओवर, माजरा, बंजारा वाला, चंद्रबनी, मोथरोवाला, बंगाली कोठी सहित राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में सड़कें पानी से जलमग्न नजर आई।
Uttarakhand Weather: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून के स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी
2 of 5
देहरादून में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बरसात की वजह से पानी लोगों के मकान में घुसना शुरू हो गया। माजरा में एक व्यक्ति के मकान में पानी घुस गया, इसके अलावा बंजारा वाला के भगीरथीपुरम की लेन नंबर तीन में हाकम सिंह बिष्ट के मकान में पानी घुस गया।
3 of 5
देहरादून में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से मकान के पीछे की बाउंड्रीवाल गिर गई, लोगों ने दूसरी तरफ की दीवार से पानी निकलने का रास्ता बनाया। इसी तरह बंजारा वाला में आजाद कॉलोनी में सुनील कांबोज, सुमन देवी और लक्ष्मी चौहान के मकान में घुस गया, यहां लक्ष्मी चौहान के मकान की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा गिर गया।
4 of 5
देहरादून में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मकान में पानी घुसने की वजह से उन्होंने अपने सामान को सुरक्षित जगह पर रखकर बचाया। अर्जुन एंक्लेव में हनुमान एंक्लेव में अर्जुन ठाकुर के मकान में पानी घुस गया। मकान के आंगन सहित कमरों में पानी भर गया। जिसको बड़ी मुश्किल निकाला गया।
5 of 5
देहरादून में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश का पानी केवल घरों ही नहीं बल्कि दुकानों और स्कूलों में भर गया। जिससे छात्रों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।