फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triple Murder: कागज के एक टुकड़े ने खोल दिया मां और दो बेटियों की हत्या का राज, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस

Fri, 28 Jun 2024 03:55 PM IST
अलका त्यागी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Police Solved case Mystery by Bus Ticket and Arrest Killer
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ट्रिपल मर्डर के खुलासे के लिए कई दिशाओं में जांच करते वक्त पुलिस को असल सुराग महिला के शव के पास से बरामद यूपी रोडवेज के एक टिकट से मिला। यह टिकट 23 जून की यात्रा का था। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि संभवत महिला इस टिकट से ही देहरादून आई हो। लेकिन टिकट पर यात्रा और इससे संबंधित विवरण मिट चुका था।



सीरियल नंबर के महज कुछ अंक शेष थे। पुलिस ने इसकी तस्दीक यूपी रोडवेज के मुरादाबाद मंडल से की। जांच आगे बढ़ी तो कड़ियां आपस में जुड़ती चली गई और बस के इस टिकट से पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई और ट्रिपल मर्डर का खुलासा हो सका।

दरअसल ट्रिपल मर्डर में सबसे पहले पुलिस के लिए चुनौती थी कि तीनों एक ही परिवार के हैं या नहीं। इसके लिए पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच की। जांच के बीच शव के पास से मिला यूपी रोडवेज का एक टिकट पुलिस के लिए मददगार बना।

Triple Murder: प्रेमिका से छुटकारा चाहता था तो हैवान बना शादीशुदा प्रेमी, अपनी आठ माह की बेटी को भी नहीं बख्शा

Dehradun Triple Murder Police Solved case Mystery by Bus Ticket and Arrest Killer
देहरादून में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

टिकट ने सारी गुत्थी को सुलझा दिया। शवों से कुछ ही दूरी पर मिले टिकट से पुलिस को ये तो अंदाजा हो गया कि तीनों एक ही परिवार के हैं। लेकिन टिकट किस बस के लिए और कहां से लिया गया है ये पता करना मुश्किल था। बारिश के कारण टिकट से ज्यादातर अंक मिट चुके थे। केवल सीरियल नंबर के कुछ अंक ही शेष बचे थे।

Dehradun Triple Murder Police Solved case Mystery by Bus Ticket and Arrest Killer
देहरादून में तिहरा हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सीरियल नंबर के सभी अंकों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मुरादाबाद मंडल से टिकट की जानकारी ली। इस पर पता चला कि एक महिला अपनी बेटियों के साथ बिजनौर के नहटौर से 23 जून की दोपहर 4:11 बजे बस में बैठकर देहरादून आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Police Solved case Mystery by Bus Ticket and Arrest Killer
कबाड़ में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने नहटौर से दून की समय सीमा आंकी। बस स्टैंड नहटौर और दून आईएसबीटी की फुटेज खंगाली तो पूरे हत्याकांड की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी। आईएसबीटी दून पर रात 10 बजे महिला दोनों बेटियों के साथ बस से उतरी और आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखी।

विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Police Solved case Mystery by Bus Ticket and Arrest Killer
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आईएसबीटी की फुटेज के बाद पुलिस को ये तो पता चल गया कि कोई युवक महिला को बाइक पर बैठाकर आईएसबीटी से ले गया है। इसके बाद पुलिस ने पास की फैक्टरी में काम करने वाले 11 कर्मचारियों की सूची खंगाली तो एक कर्मचारी बिजनौर के नहटौर का मिला। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed