फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triple Murder: प्रेमिका से छुटकारा चाहता था तो हैवान बना शादीशुदा प्रेमी, अपनी आठ माह की बेटी को भी नहीं बख्शा

Thu, 27 Jun 2024 09:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Jun 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Married Lover Murders Girlfriend and two daughters for wanted to get rid
देहरादून में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

देहरादन पटेलनगर के बड़ोवाला में हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसे और उसकी दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का आरोपी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करने और दून में कमरा दिलाकर रहने का दबाव बना रही थी।



पांच दिन पहले जब महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ दून आई तो आरोपी ने फैक्टरी में ही तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को फैक्टरी के पीछे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dehradun: ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा... प्रेम प्रसंग के शक में की गई हत्या, मासूम पर भी नहीं आया रहम

Dehradun Triple Murder Married Lover Murders Girlfriend and two daughters for wanted to get rid
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतका रेशमा का करीब दो साल से आरोपी हसीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ साल पहले मृतका ने अपने पति को तलाक दे दिया था। इसी दौरान मृतका ने आरोपी हसीन की बेटी आयशा को जन्म दिया, जो अब आठ महीने की थी। आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारने के साथ अपनी आठ माह की बेटी आयशा की भी निर्मम हत्या कर दी।

Dehradun Triple Murder Married Lover Murders Girlfriend and two daughters for wanted to get rid
देहरादून में तिहरा हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बिजनौर के नहटौर निवासी मृतका रेशमा ने करीब डेढ़ साल पहले अपने पति को तलाक दे दिया था। मृतका ने आठ महीने पहले आरोपी हसीन की मासूम बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से ही मृतका आरोपी के साथ रहने को जिद करने लगी थी। लेकिन आरोपी शादीशुदा होने के चलते उसे अपने पास रखने से टालता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Married Lover Murders Girlfriend and two daughters for wanted to get rid
पुलिस को छानबीन के दाैरान मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

23 जून की शाम को महिला रेशमा अपनी बेटी आयत (15) और आयशा (8 माह) के साथ दून आ गई। इस पर आरोपी ने महिला से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई। आरोपी हसीन तब मृतका और उसकी बेटियों को लेने आईएसबीटी आया और वहां से अपनी बाइक पर बैठाकर टिंबर ली फर्नीचर फैक्टरी पहुंच गया।

विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Married Lover Murders Girlfriend and two daughters for wanted to get rid
कबाड़ में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

जहां रात में महिला के सोने के बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद किशोरी और बच्ची को भी मुंह व नाक दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद तीनों के शवों को टिंबर ली फैक्टरी के पीछे कूड़े के ढेर के नीचे दबा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed