भारी बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर स्थित तमसा नदी उफान पर आ गई। पुलिस ने टपकेश्वर मंदिर के साथ आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार की रात शुरू हुई तेज बारिश के बाद तमसा नदी का पानी मंदिर के हॉल तक पहुंच गया। बारिश में मंदिर की सीढि़यां भी झरने में तब्दील हो गई।
इसके बाद मंदिर में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंदिर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। जिस समय नदी उफान पर आई उस समय मंदिर में शाम की आरती की जा रही थी।
Uttarakhand Weather: रेड अलर्ट के बाद पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
2 of 5
टपकेश्वर मंदिर में सीढ़ियों से बहता पानी
- फोटो : अमर उजाला
अलर्ट जारी होने के बाद मंदिर से भक्तों को निकाल दिया गया। 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि नदी में काफी पानी आया है। शाम की आरती के बाद भक्तों को बाहर निकाल दिया गया है। सभी से अपील की गई है कि नदी में पानी कम होने के बाद ही भक्त दर्शन को आए।
3 of 5
टपकेश्वर मंदिर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बुधवार शाम को जमकर बरसात हुई। बरसात की वजह से महानगर के नदी-नाले और नालियां उफान पर आ गए। पानी सड़कों पर बहना शुरू हुआ तो सड़कों ने नहर का रूप ले लिया। कई जगह लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। जलभराव के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम लग गया। शाम छह बजे बरसात शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। गांधी पार्क की तरफ से पानी मुख्य मार्ग से होते हुए घंटाघर पहुंचा और उसके बाद दर्शनलाल चौक की तरफ ढाल होने के कारण चला गया।
4 of 5
टपकेश्वर मंदिर में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
जहां दर्शनलाल चौक पर जलभराव हो गया। यहां पंचायती मंदिर में पानी घुस गया। उसके बाद दून अस्पताल चौक पर भी यही हाल रहा। यहां से पानी का बहाव प्रिंस चौक की तरफ बढ़ा और वहां पर भयंकर जलभराव देखने को मिला। यहां पानी में फुटपाथ भी डूब गया। एक फीट से ज्यादा पानी भरने से फुटपाथ पार कर पानी प्रिंस चौक पर एक दुकान में घुस गया। इसी तरह रेलवे स्टेशन रोड, मोथरोवाला, बंजारावाला, आशारोड़ी, कैनाल रोड की तरफ सड़कें पानी से लबालब दिखाई दीं।
5 of 5
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
महानगर के बीच से होकर गुजर रही रिस्पना और बिंदाल नदी शाम छह बजे से चल रही बरसात की वजह से उफान पर आ गईं। दोनों नदियों में जबरदस्त पानी था। इसके अलावा शहर में अन्य नालों की भी यही स्थिति रही। महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के पास नाला, आढ़त बाजार के पास स्थित नाला सहित ज्यादातर नाले पानी से लबालब रहे।