फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद आज भी हंगामा, पुलिस ने हिंदूवादी नेता को उठाया, बढ़ा तनाव, बाजार बंद

Fri, 27 Sep 2024 01:22 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

देहरादून रेलवे स्टेशन पर हिन्दू व मुस्लिम संगठन आमने सामने आ गए थे। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। आज लोगों ने यहां कोतवाली में हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Dehradun News Ruckus between Two Communities at railway station Stone Pelting Uproar in police station case
देहरादून में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा जारी है। पुलिस के हिंदूवादी संगठन के नेता को हिरासत में लेने के बाद तनाव बढ़ गया है। पूरा पलटन बाजार बंद करा दिया गया। वहीं व्यापारियों ने यहां घंटाघट पर हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर दिया।



रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ में विकास वर्मा सहित 30 से 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में कल बृहस्पतिवार को बवाल हो गया था। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाडि़यां टूट गईं।

घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। लड़की जीआरपी के पास और लड़का आरपीएफ के पास था।

 

Dehradun News Ruckus between Two Communities at railway station Stone Pelting Uproar in police station case
घंटाघर पर लोगों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। बदायूं निवासी समुदाय विशेष की एक किशोरी देहरादून में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। शाम के समय किशोरी ने प्रेमी को रेलवे स्टेशन पर बुलाया तो इसकी भनक दोनों समुदाय के लोगों को लग गई। पहले स्टेशन पर एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। इसके बाद युवक रेलवे स्टेशन पर किशोरी से मिलने पहुंचा तो दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र होना शुरू गए।

 

Dehradun News Ruckus between Two Communities at railway station Stone Pelting Uproar in police station case
बाजार बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोनों पक्षों के बीच में तनातनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे रेलवे रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। उपद्रवियों ने पुलिस के सामने भी जमकर पथराव किया और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। पथराव में एक युवक घायल हो गया और कई वाहन टूट गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News Ruckus between Two Communities at railway station Stone Pelting Uproar in police station case
कोतवाली में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने लाठियां फटकारकर दोनों समुदाय के लोगों को तितर-बितर किया। देर रात एसएसपी अजय कुमार ने भी स्टेशन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें...Haridwar: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, सिडकुल में देर रात की थी कर्मचारियों पर फायरिंग

विज्ञापन
Dehradun News Ruckus between Two Communities at railway station Stone Pelting Uproar in police station case
देहरादून रेलवे स्टेशन पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि अजय सिंह, निवासी दातागंज, बदायूं यहां सेलाकुई में नौकरी करता है, उससे मिलने आई किशोरी भी दातागंज की ही है। वह बिना बताए घर से आई थी, स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है, वह देहरादून के लिए निकल गए हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर बवाल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed