{"_id":"61a5f7592bf92073f33d5851","slug":"dehradun-news-prd-jawans-protest-and-cm-house-march-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून: पीआरडी जवानों ने किया सीएम आवास कूच, रोकने पर पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: पीआरडी जवानों ने किया सीएम आवास कूच, रोकने पर पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Nov 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल भर नौकरी, मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने मुख्यमंत्री आवास कूच करने के लिए हुंकार भरी। सुबह करीब 11 बजे पीआरडी जवान परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीआरडी जवान मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े।
इस दौरान जैसे ही प्रदर्शनकारी पीआरडी जवान हाथीबड़कला पहुंचे पुलिस ने उन्हें सीएम आवास जाने से रोक दिया। इस दौरान जवानों की पुलिसकर्मियों के साथ नोक झोंक भी हुई। इससे गुस्साए पीआरडी जवान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की के बाद प्रदर्शनकारियों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।
2 of 5
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी जवानों ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में प्रदेश के विभिन्न गैर सरकारी कार्यालयों और थाना चौकियों में पाआरडी जवानों ने अपनी सेवाएं दी। लेकिन कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। ऐसे में उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
3 of 5
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
साल भर रोजगार न होने से पीआरडी जवानों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीआरडी जवान दिनेश प्रसाद ने बताया कि मंत्री के आवास पर मंत्री से मुलाकात न होने के बाद 30 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन पुलिस ने सीएम आवास तक नहीं जाने दिया। पीआरडी जवानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
5 of 5
पीआरडी जवानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सोमवार को पीआरडी जवानों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के यमुना कालोनी स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया था। हालांकि आवास पर मंत्री से प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों की मुलाकात नहीं हो सकी थी। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह तोमर, सुनिल, भारु तोमर, किशन सिंह, पदम सिंह जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।