फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैट में मिला नाबालिग का शव: 52 मिनट में घटा सब कुछ...CCTV में कैद हुई घटना, पिटाई से सहमी हुई थी मासूम

Fri, 01 Mar 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News minor Girl Dead Body found in flat in Race Course Post Mortem Reveals Real Death Cause
हंगामे के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की मौत के प्रकरण की शुरुआती जांच घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से की गई। डीवीआर के अनुसार फ्लैट में घटित यह घटनाक्रम 52 मिनट के अंदर हुआ। पुलिस की मानें तो फुटेज में मृतका सुबह नौ बजकर 27 मिनट के आसपास स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद लगभग 10 बजकर अभिषेक लूथरा सहित चार-पांच लोग उसको खोजते हुए बाथरूम की ओर जाते दिख रहे हैं। यह नाबालिग को बाथरूम से वापस लाकर प्राथमिक उपचार देने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।



पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि इस प्रकरण के पीछे नाबालिग से हुई मारपीट अहम वजह हो सकती है। दरअसल, मृतक नाबालिग का दो दिन पहले आरोपी की बड़ी बेटी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद मृतक नाबालिग ने आरोपी के बेटी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग की बेल्ट से पिटाई कर दी थी। इससे वह काफी सहमी हुई थी और काम पर नहीं जाना चाहती थी, लेकिन वह जबरन उसे काम पर ले जा रहे थे।

Dehradun: फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग का शव बाथरूम में लटका मिला, परिजनों ने किया हंगामा

Dehradun News minor Girl Dead Body found in flat in Race Course Post Mortem Reveals Real Death Cause
नाबालिग का शव मिलने के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

परिजनों की मानें तो उनकी नाबालिग बेटी दो माह पूर्व से आरोपी के फ्लैट में काम कर रही थी। इससे पहले भी कई बार मालिकों की ओर से उसके साथ मारपीट की जाती थी। 27 फरवरी को आरोपी का परिवार कहीं पार्टी में जा रहा था। मृतका आरोपी की बड़ी बेटी को पार्टी के लिए तैयार करने में सहयोग कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि दीदी ने बताया कि उसने उसके पेट में मुक्के मारे गए थे। इसके बाद उसने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

Dehradun News minor Girl Dead Body found in flat in Race Course Post Mortem Reveals Real Death Cause
नाबालिग का शव मिलने के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मारपीट से परेशान हो गई थी नाबालिग
बताया जा रहा है कि यह बात आरोपी अभिषेक लूथरा का नागवार गुजरी और उसने मृतका की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी थी। परिजनों के मुताबिक यह बात उसने अपनी सहेलियों को भी बताई थी। जिसके बाद वह अगले दिन भागकर घर आ गई। वह दोबारा वहां नहीं जाना चाहती थी। लेकिन बुधवार को आरोपी का ड्राइवर उसे जबरदस्ती साथ ले गया। परिजनों ने बताया कि वह उनके मारपीट से परेशान हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News minor Girl Dead Body found in flat in Race Course Post Mortem Reveals Real Death Cause
नाबालिग का शव मिलने के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने खुद दी थी पुलिस को सूचना
घटना के बात आरोपी अभिषेक लूथरा ने खुद फब्बारा चौक पहुंचकर मृतक के बारे में सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उनके घर में काम करने वाली नाबालिग ने घर के बाथरूम में फांसी लगा दी है। इसे उन्होंने अपने घर में काम करने वाले अन्य लोगों की मदद से नीचे उतारकर उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और मृतका के परिजनों को सूचना दी थी।

विज्ञापन
Dehradun News minor Girl Dead Body found in flat in Race Course Post Mortem Reveals Real Death Cause
नाबालिग का शव मिलने के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम में मौत का कारण सुसाइट
पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण सुसाइडल हैंगिंग पाया गया है। इससे अलावा शरीर पर कोई बाहरी चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों की ओर से जो दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डाक्टरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed