फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: बर्फबारी के बाद दिखा औली का खूबसूरत नजारा, बदरीनाथ हाईवे पांच फीट बर्फ से पटा, तस्वीरें

Wed, 28 Feb 2024 08:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Feb 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Beautiful view of Auli seen after Heavy Snowfall Badrinath Highway packed with Snow photos
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों चमोली में लागातर बर्फबारी हुई। जिससे औली में भी भारी मात्रा में बर्फ जम गई है। बर्फबारी के बाद पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं।

वहीं, दो दिनों से बारिश और बर्फबारी थमने के बाद बुधवार को मौसम सामान्य हो गया है। दिनभर धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में जमी बर्फ भी धूप खिलने के बाद पिघल गई है।

दर्दनाक: महासू देवता के दर्शन को जा रहा था परिवार, पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गईं छह जिंदगियां, तस्वीरें

Uttarakhand Weather Beautiful view of Auli seen after Heavy Snowfall Badrinath Highway packed with Snow photos
बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी थमने के बाद बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे जमी बर्फ को हटाने का काम भी फिर से शुरू हो गया है। जोशीमठ-मलारी और चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाने का काम भी शुरू हो गया है।

Uttarakhand Weather Beautiful view of Auli seen after Heavy Snowfall Badrinath Highway packed with Snow photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिनों से मौसम बार-बार खराब हो रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर रड़ांग बैंड से आगे करीब पांच फीट तक बर्फ जम गई है। मलारी हाईवे पर भी मलारी से आगे कई फीट बर्फ जम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Beautiful view of Auli seen after Heavy Snowfall Badrinath Highway packed with Snow photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि मौसम सामान्य होने के बाद बीआरओ ने बदरीनाथ व मलारी हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Beautiful view of Auli seen after Heavy Snowfall Badrinath Highway packed with Snow photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व में हनुमान चट्टी से आगे दो किलोमीटर तक बर्फ हटा ली गई थी, लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी से फिर से हाईवे बर्फ से ढक गया है, जिसे खोला जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed