फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब हाल: शाम को बनाई सड़क पर सुबह पड़ गईं दरारें, हाथ से उखड़ रहा तारकोल, तस्वीरें...

Sun, 21 Mar 2021 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Cracks fell on Road after one Day of Construction photos
देहरादून में सड़क पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में खराब सड़क गुणवत्ता पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा लोनिवि के दो इंजीनियरों को सस्पेंड करने के बाद भी लोनिवि की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। हालत यह हैं कि शाम को बनी सड़क पर अगली सुबह ही दरारें पड़ जा रही हैं। इसका ताजा उदाहरण आरकेडिया क्षेत्र में बन रही बनियावाला-सेवली की  सड़क है। 



यहां लोनिवि ने लीकेज के बावजूद सड़क बना दी। इससे शाम को बनी सड़क में अगली सुबह ही दरारें पड़ गईं। विभाग की ओर से जो तारकोल बिछाई गई है, वह हाथ से ही उखड़ जा रही है। ऐसे में सड़क निर्माण की गुणवत्ता के साथ-साथ लोनिवि की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, बनियावाला-सेवली रोड पर पेयजल निगम की ओर से नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी।

लाइन बिछाने के बाद पेयजल निगम ने इसे लोनिवि के सुपुर्द कर दिया। सड़क पर कई जगह लीकेज हैं, लेकिन लोनिवि ने लीकेज को नजरअंदाज कर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन सड़क बना रहे ठेकेदार और लोनिवि के अधिकारियों ने इस विरोध को दरकिनार कर दिया। लीकेज के बावजूद सड़क बनाने का नतीजा यह हुआ कि अगली सुबह ही सड़क पर दरारें पड़नी शुरू हो गईं और सड़क धंस गई

Dehradun News: Cracks fell on Road after one Day of Construction photos
देहरादून में सड़क पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि के अधिकारियों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि तारकोल को सेट होने में समय लगता है। जबकि, सड़क बने 12 घंटे से अधिक हो चुके थे। ऐसे में सड़क कितने दिन और टिक पाएगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Dehradun News: Cracks fell on Road after one Day of Construction photos
देहरादून में सड़क से उखड़ गया मलबा - फोटो : अमर उजाला

सड़क की गुणवत्ता और लीकेज के बावजूद सड़क बनाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोनिवि के कर्मचारी रविवार सुबह दोबारा से सड़क निर्माण के लिए पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने पहले लीकेज ठीक करने की मांग की और सड़क का काम रुकवा दिया। स्थानीय निवासी कैप्टन बीरेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र रावत, अशोक ध्यानी आदि ने कहा कि जब तक लीकेज ठीक नहीं होते तब तक सड़क पर काम नहीं होने दिया जाएगा। लोगों के आक्रोश के बाद लोनिवि को सड़क का काम रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: Cracks fell on Road after one Day of Construction photos
देहरादून में सड़क से उखड़ गया मलबा - फोटो : अमर उजाला

लीकेज के बावजूद सड़क बनाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पेयजल निगम भी हरकत में आया। रविवार को सड़क पर बने सभी लीकेज बंद करने के लिए पेयजल निगम काम करता रहा। अधिकतर लीकेजों को ठीक कर लिया गया है। पेयजल निगम के अधिकरियों का कहना है कि उन्होंने सभी लीकेज बंद करने के बाद ही लोनिवि को सड़क पर काम करने के लिए कहा था, लेकिन अपने काम के दौरान लोनिवि ने लाइनों को तोड़ दिया, इसके कारण यह समस्या आई। 

विज्ञापन
Dehradun News: Cracks fell on Road after one Day of Construction photos
देहरादून में सड़क पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सहायक अभियंता को मौके पर भेजा गया। जिस हिस्से में दरार पड़ी है और जहां तारकोल उखड़ रहा है, वहां दोबारा सड़क बनाई जाएगी। ठेकेदार को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर दोबारा शिकायत आई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लीकेज ठीक होने के बाद ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। 
- राजेश कुमार, ईई, लोनिवि, निर्माण खंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed