फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Jhande JI: श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा तो दिखा अद्भुत नजारा, देखें आस्था के महाकुंभ की खास तस्वीरें

Sun, 12 Mar 2023 07:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji Aarohan 2023 Huge Crowd of Devotees in Darbar Sahib Photos
देहरादून में झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में रविवार को जयकारों की गूंज के साथ श्री झंडे जी का आरोहण किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने महाराज श्री देवेंद्र दास का आर्शीवाद भी लिया। रविवार सुबह आठ बजे महराज श्री देवेंद्र दास की अगुवाई में श्री झड़े जी को नीचे उतारा गया था। इसके बाद श्री झंडे जी की पूजा अर्चना हुई और श्री झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। 



Dehradun Jhanda JI Mela: जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, हजारों श्रद्धालु बने पावन पल के साक्षी

शाम 4 बजकर 12 मिनट पर झंडे जी का आरोहण पूर्ण हुआ। आरोहण के दौरान हजारों की संख्या में देश-विदेश से आई संगत और दूनवासियों ने झंडे जी के सामने श्रद्धा के साथ शीश नवाए और हाथ जोड़े हुए खड़े रहे। हर कोई झंडा जी के समक्ष मत्था टेकने के लिए बेताब दिखा।

Jhande Ji: 30 वर्ष बाद पूरी हुई संसार सिंह की मन्नत, मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका, अमेरिका से देखेंगे लाइव

Dehradun Jhanda ji Aarohan 2023 Huge Crowd of Devotees in Darbar Sahib Photos
देहरादून में झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

झंडे जी पर शीश नवाने के लिए देश-विदेश से संगतें पहुंची थी। उत्तराखंड के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित विदेशों से आई संगतें झंडे जी आरोहण की साक्षी बनी। श्री दरबार साहिब में श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ ही गुरु महिमा का गुणगान करते रहे। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

Dehradun Jhanda ji Aarohan 2023 Huge Crowd of Devotees in Darbar Sahib Photos
देहरादून में झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

झंडे जी आरोहण का लाइव आकर्षण देखने के लिए श्री दरबार साहिब मेला समिति की ओर से इस बार एलईडी स्क्रीनों की व्यवस्था की गई थी। दरबार साहिब परिसर के अंदर स्क्रीन लगाई गई थी। इसके अलावा यूट्यूब व फेसबुक पेज पर भी मेले का लाइव प्रसारण प्रसारित हुआ। दरबार साहिब व झंडे जी के सामने का पूरा हिस्सा संगतों से पूरी तरह भरा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji Aarohan 2023 Huge Crowd of Devotees in Darbar Sahib Photos
दरबार साहिब सरोवर - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां स्नान कर रहे थे। दोपहर बाद सरोवर के चारों तरफ संगतों के जुटने से यहां का नजारा भी दर्शनीय लगने लगा। साथ ही बच्चों ने भी सरोवर के स्नान का आनन्द उठाया।

विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji Aarohan 2023 Huge Crowd of Devotees in Darbar Sahib Photos
देहरादून में झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पंजाब में जन्मे गुरु राम राय महाराज के जन्म उत्सव के तौर पर शुरू हुआ यह मेला आज भारत ही नहीं बल्कि एशिया के बड़े मेलों में शुमार है। कहा जाता है कि गुरु रामराय महाराज ने यहां डेरा डाला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed