{"_id":"6a8f0a4a62741ac55e012903","slug":"brother-murders-two-sisters-in-roorkee-suspicions-regarding-character-social-stigma-and-broken-relationship-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुड़की डबल मर्डर: दोनों बहनों के चरित्र पर शक…समाज में बदनामी, रिश्ता टूटा; इसलिए भाई ने खेल दिया खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की डबल मर्डर: दोनों बहनों के चरित्र पर शक…समाज में बदनामी, रिश्ता टूटा; इसलिए भाई ने खेल दिया खूनी खेल
भाई ने चरित्र पर शक होने, समाज में परिवार की बदनामी के चलते दो सगी बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तर कर लिया है। आरोपी भाई ने पुलिस को बताया कि समाज में हो रही बदनामी के चलते ही एक माह पहले उसका रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने बीती रात रुड़की में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि विवेक उर्फ विक्की निवासी चुड़ियाला थाना भगवानपुर ने मंगलवार रात को अपनी दो शादीशुदा बहनों संगीता और पुष्पा की गोली मारकर हत्या कर दी थी और जीजा संदीप को भी गोली मारकर घायल कर दिया था जिसका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। मामले में मृतका संगीता के बेटे अर्जुन सिंह की तहरीर पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रुड़की में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी विवेक को चुडि़याला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त में 315 बोर का तमंचा, छह कारतूस के खोखे और बाइक बरामद की गई।
3 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के अनुसार विवेक ने पूछताछ में बताया कि दोनों बहनों के गलत चरित्र के चलते उनका परिवार समाज से अलग थलग पड़ गया था। उनकी समाज में बदनामी हो रही थी। आए दिन उसे लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। इससे वह मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि विवेक पूछताछ में यह भी बताया कि घर की बदनामी के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी, एक माह पहले ही उसका रिश्ता भी टूट गया था। इसके बाद उसने दोनों बहनों की हत्या करने की साजिश रचनी शुरू की और मुजफ्फरनगर से तमंचा खरीदा।
विज्ञापन
5 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कई दिनों तक रैकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। एसएसपी ने बताया कि विवेक संपत्ति विवाद के बारे में बताया है, इसके लिए परिवार के लोगों से जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद इस संबंध में स्पष्ट किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।