फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Forest Officer Murder Case: ‘गलत काम कराते थे, इसलिए मार डाला’, आरोपी का कबूलनामा, ये सच जान पुलिस हैरान

Sun, 29 May 2022 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 May 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Former Forest Officer Murder Case Young man arrested from Rajasthan for killing former forest officer
dehradun murder case - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के करनपुर में वन विभाग के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने राजस्थान से युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, युवक से बुजुर्ग गलत काम (अप्राकृतिक संबंध) कराता था। घटना से एक दिन पहले भी युवक को इसी काम के लिए बुलाया था। कथित रूप से पूरी रात उससे गलत काम कराया तो उसने तंग आकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस आज देहरादून लेकर आएगी। दो अप्रैल को करनपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सुरेंद्र जायसवाल का शव बरामद हुआ था। उनके पास में एक बैग पड़ा था। पता चला कि किसी ने बैग की तनी से गला घोटकर उनकी हत्या की है। पुलिस को पहले वहां मजदूरों पर शक हुआ, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच मकान के पास के सीसीटीवी कैमरों में एक युवक जाता दिखा। पुलिस ने हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की।
Dehradun Former Forest Officer Murder Case Young man arrested from Rajasthan for killing former forest officer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट और उनकी टीम को पता चला कि युवक राजस्थान में रह रहा है। शनिवार को पुलिस टीम राजस्थान के भिवाड़ी पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार निवासी नगला फौजदार, बहज, भरतपुर बताया। 

 
Dehradun Former Forest Officer Murder Case Young man arrested from Rajasthan for killing former forest officer
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया कि बुजुर्ग सुरेंद्र जायसवाल से उसकी करीब सात साल पहले मुलाकात वृंदावन के गोवर्धन में हुई थी। उस वक्त जायसवाल वहां घूमने के लिए आए हुए थे। पुलिस के अनुसार, राहुल नशे का आदी था और खर्च के पैसे भी उसके पास नहीं रहते थे। इस पर जायसवाल ने उसे लालच दिया कि वह उनके साथ गलत काम करे। इस तरह कुछ सालों तक चला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Former Forest Officer Murder Case Young man arrested from Rajasthan for killing former forest officer
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
कभी जायसवाल उसके पास चले जाते थे, तो कभी वह राहुल को बुला लेते थे। एक बार राहुल ने जायसवाल से संपर्क बंद करने की ठान ली, लेकिन आरोप है कि बुजुर्ग नहीं माने और राजस्थान पहुंच गए। यहां उन्होंने राहुल को ब्लैकमेल किया कि अगर वह उनके साथ यह काम नहीं करेगा तो वह परिजनों को सब बता देंगे। 

 
विज्ञापन
Dehradun Former Forest Officer Murder Case Young man arrested from Rajasthan for killing former forest officer
निर्माणाधीन मकान - फोटो : अमर उजाला
राहुल फिर से दबाव में आ गया और बुजुर्ग के कहने पर सब करने लगा। इस साल की शुरुआत में वह काम की तलाश में हरिद्वार आया था। 30 मार्च को जायसवाल ने राहुल को बुलाया और फिर से गलत काम करवाया। एक अप्रैल की पूरी रात कथित तौर पर बुजुर्ग ने इस तरह की हरकतें की तो वह तंग आ गया और जायसवाल की बैग की तनी से गला घोटकर हत्या कर दी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed