बुकिंग की तारीख से पहले चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पुलिस ने जनपद की सीमा से ही लौटा दिया। पुलिस का कहना है कि कई तीर्थयात्री बुकिंग से एक माह पहले आ रहे हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में भीड़ व ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए पुलिस सख्त हो गई है।
{"_id":"6291a38e57d5641d470b09d8","slug":"chardham-yatra-2022-thousands-of-pilgrims-arrived-before-date-of-booking-returned-from-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बुकिंग की तारीख से पहले पहुंचे हजारों तीर्थयात्री सीमा से लौटाए, भीड़ का दबाव कम करने के लिए पुलिस सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बुकिंग की तारीख से पहले पहुंचे हजारों तीर्थयात्री सीमा से लौटाए, भीड़ का दबाव कम करने के लिए पुलिस सख्त
Sat, 28 May 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 28 May 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बसों को लौटाने पर रोटेशन के अध्यक्ष ने एतराज जताया है। उन्होंने पुलिस पर यात्रा व्यवस्था में खलल डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को अवगत करा दिया है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि जिस समय ऋषिकेश में चारों धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे, उसी समय भद्रकाली चेकपोस्ट से टिहरी पुलिस ने रोटेशन की 30 बसों को वापस भेज दिया।
चारधाम यात्रा
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि इन बसों में जो यात्री बैठे थे उन्होंने पंजीकरण करा रखा था। भद्रकाली से बसों को वापस आईएसबीटी भेजने के बाद तीर्थयात्रियों ने रोटेशन कार्यालय के बाहर हंगामा किया। कई यात्रियों ने सरकार की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए वापस अपने राज्य जाने की बात कही। कई यात्री बसों से उतरकर अपना किराया वापस ले गए। उन्होंने बताया कि यदि पुलिस का ऐसा व्यवहार रहेगा यात्रा का संचालन करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
chardham yatra
- फोटो : अमर उजाला
भद्रकाली स्थित परिवहन विभाग के चेकपोस्ट से कोई बस नहीं लौटाई गई। परिवहन विभाग केवल बसों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड चेक करता है। उसके बाद बसों को आगे भेज दिया जाता है। पंजीकरण को लेकर पुलिस/एसडीआरएफ की ओर से चेक पोस्ट रोका जाता है।
- मोहित कोठारी, एआरटीओ, प्रवर्तन ऋषिकेश
- मोहित कोठारी, एआरटीओ, प्रवर्तन ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
रोटेशन की ओर से जो बसें भेजी गई, उनमें मौजूद यात्रियों के पंजीकरण की तिथि गलत थी। जो तिथि लिखी थी वह 27 जून की थी जबकि यात्रा पर जिन यात्रियों को भेजा जाता है उन्हें अगले दिन की तिथि दी जाती है। इन तीर्थयात्रियों ने साइबर कैफे से पंजीकरण कराया होगा। पंजीकरण की तिथि गलत होने पर मुनि की रेती पुलिस ने बसों को वापस भेजा।
- कविंद्र सजवाण, एसआई एसडीआरएफ
- कविंद्र सजवाण, एसआई एसडीआरएफ
ये भी पढ़ें...Somvati Amavasya: 30 मई को बन रहे इस महासंयोग में जरूर करें ये काम, शनि जयंती पड़ने से इस बार बेहद फलदायी