बारिश बहुत तेज है, कमरे में आ जाओ वहां रहना ठीक नहीं है... सोमवार-मंगलवार की रात मालदेवता में आई आपदा में बहे सहारनपुर के चार मजदूरों ने आखिरी बार यही शब्द सुने थे। इसके बाद अचानक बीस फीट तक पानी का उछाल आया और चारों तेज बहाव में बह गए। अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
Dehradun Flood: कमरे में आ जाओ... 20 फीट उछाल पर पानी आया और बहा ले गया...सहारनपुर के मजदूरों के आखिरी शब्द
वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 18 Sep 2025 03:49 PM IST
सार
दून घाटी में आई आपदा में लापता हुए छह और लोगों के शव मिले हैं। इनमें चार शव देहरादून में और दो शव सहारनपुर के मिर्जापुर यमुना नदी में मिले हैं। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन