{"_id":"5a36a22b4f1c1b76678c1ff3","slug":"dehradun-dog-show-2017-photos-these-dogs-like-soft-toys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलौने की तरह दिखते हैं ये डॉगी, देखिए उनके शाही अंदाज की क्यूट फोटोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौने की तरह दिखते हैं ये डॉगी, देखिए उनके शाही अंदाज की क्यूट फोटोज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
dog show
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dog show
ये है शिट जू। एक युवक इसे लेकर देहरादून में आयोजित डॉग शो में पहुंचा। ट्रेनर के इशारे पर दौड़ते भागते डॉगी ने अपने अंदाज से दर्शकों को खूब लुभाया।
dog show
शो में अलग-अलग वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, 56वें शो में अमृतसर के गुरविंदर सिंह के जर्मन शेफर्ड को, 57वें शो में कोटकापुर के अंकित के रोट विलर को विजेता चुना गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता डॉगी को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
dog show
रविवार को रेंजर्स मैदान में दून वैली क्लब की ओर से आयोजित 56 वें और 57 वें डॉग शो में देशी और और विदेशी करीब 25 प्रजातियों के 275 से ज्यादा डॉगी ने भाग लिया। निर्णायकों तमिलनाडु के डी कृष्णामूर्ति कजाकिस्तान के नताल्य दोवोस्कोजा और रूस के माइकल परमयाकोन ने डॉगी की फिटनेस, वजन, कद-काठी, आकार की जांच की। इसके बाद आज्ञा का पालन करने और दौड़ लगाने का परीक्षण किया गया। इसके बाद अलग-अलग प्रजातियों के रिस्पांस करने, उछलने और कूदने के आधार पर अंक दिए गए।
विज्ञापन
dog show
देर शाम तक चली प्रतियोगिता में 56वें शो में अमृतसर के गुरविंदर सिंह के जर्मन शेफर्ड को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर कोटकापुर के अंकित के रोट विलर और तीसरे स्थान पर खानपुर के कुलदीप का सेमोयेड, चौथे स्थान पर कोटकापुर के अंकित का लेबराडोर, पांचवें स्थान पर अंबाला के दीपक हांडा का पग, छठे पर लुधियाना के भूपेंद्र सिंह का बर्नार्ड, सातवें स्थान पर बिलारी के आसिफ का ग्रेड डेन, आठवें स्थान पर नई दिल्ली के मोंटू यादव के अमेरिकन स्टाफोर्डशायर टेरियर रहा।