फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्शन में दून के डीएम: पहचान छिपाकर अस्पताल की लाइन में लगे...हाल देख CMS समेत पांच डॉक्टरों का वेतन रोका

Sat, 05 Oct 2024 04:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Oct 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Dehradun DM Savin Bansal stood in hospital queue hiding identity stopped salary of five doctors including CMS
पहचान छिपाकर अस्पताल की लाइन में खड़े डीएम सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीएम सविन बंसल ने राजकीय उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस व पांच अन्य वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सीट से नदारद मिले। जिस पर डीएम ने इन सभी का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए।



अस्पताल परिसर व शौचालयों में गंदगी पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सफाई एजेंसी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं इस पूरे प्रकरण में सीएमओ से रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डीएम सविन बंसल एक टैक्सी कार से राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचे। डीएम टैक्सी कार को स्वयं चलाकर लाए थे।

यहां सबसे पहले वह पंजीकरण की लाइन में लगकर ओपीडी की पर्ची बनवाई और पंजीकरण व्यवस्था देखी। उसके बाद सीएमएस कक्ष में गए लेकिन यहां सीएमएस डाॅ. पीके चंदोला मौजूद नहीं मिले।डीएम बंसल ने उनके कार्यालय से डाॅक्टरों की उपस्थिति पंजिका अपने कब्जे में ली। निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सक भी अपने कक्ष से नदारद मिले।

 

Dehradun DM Savin Bansal stood in hospital queue hiding identity stopped salary of five doctors including CMS
डीएम सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं टीकाकरण कक्ष में एएनएम और अन्य स्टाफ मौजूद नहीं मिला। डीएम बंसल को निराश्रित वार्ड खाली मिला, जबकि एक बुजुर्ग जमीन पर लेटा था। जिस पर डीएम बंसल ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम बंसल ने उपजिला चिकित्सालय में पांच से छह विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होने के बावजूद भी अधिकांश वार्ड खाली व ओटी में कोई मरीज न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

Dehradun DM Savin Bansal stood in hospital queue hiding identity stopped salary of five doctors including CMS
डीएम सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को करीब आधा घंटे बाद परिसर में डीएम की मौजूदगी का पता चला। लेकिन तब तक डीएम बंसल अपना काम कर चुके थे। डीएम ने चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष, ओपीडी, ओटी से लेकर शौचालयों तक का निरीक्षण कर लिया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का कोई विभाग या कोना ऐसा नहीं मिला जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun DM Savin Bansal stood in hospital queue hiding identity stopped salary of five doctors including CMS
डीएम सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीएम सविन बंसल ने कहा कि राजकीय उपजिला चिकित्सालय की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां सीएमएस व सीनियर डाॅक्टर नदारद हैं। ओटी और वार्ड खाली हैं, आईसीयू पर ताला लगा है। ये सब बातें स्पष्ट करती हैं कि यहां सब कुछ ठीक नहीं है। आखिर हम मरीजों को क्या सुविधाएं दे रहे हैं। ऋषिकेश को गढ़वाल का मुख्य द्वार माना जाता है।

ये भी पढ़ें...Heli Seva: जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ-केदारनाथ की हेली सेवाएं 28 अक्तूबर से होगी बंद, 1900 ने किए दर्शन

 

विज्ञापन
Dehradun DM Savin Bansal stood in hospital queue hiding identity stopped salary of five doctors including CMS
डीएम सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों आदि का यहां से आवागमन होता है। लेकिन जो यहां देखने को मिला है बेहद चौकाने वाला है। यहां ढांचागत समस्याएं हैं। यह हमारी कार्यपालिका की कमी है। इसको दुरुस्त करने के लिए बड़ी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। डीएम बंसल ने कहा कि बजट की कमी नहीं है, कार्य के प्रति समर्पण की भावना व गंभीरता की कमी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed