फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli services from Jolly Grant helipad to Badrinath-Kedarnath will be closed from 28 October

Heli Seva: जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ-केदारनाथ की हेली सेवाएं 28 अक्तूबर से होगी बंद, 1900 ने किए दर्शन

Fri, 04 Oct 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2024 11:14 PM IST
सार

इस बार जौलीग्रांट से रुद्राक्ष के हेलिकॉप्टर से सिंगापुर, लंदन, यूएसए से करीब 100 से अधिक अप्रवासी भारतीयों ने भी बदरी केदार की यात्रा की है।

विज्ञापन
Heli services from Jolly Grant helipad to Badrinath-Kedarnath will be closed from 28 October
जौलीग्रांट में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए रुद्राक्ष एविएशन की हवाई सेवा आगामी 28 अक्तूबर से बंद कर दी जाएगी। इस हवाई सेवा को यात्रा सीजन शुरू होने पर 10 मई से जौलीग्रांट से शुरू किया गया था। जिसके बाद सेवा को बरसात सीजन में बंद कर 15 सितंबर से फिर से शुरू किया गया था। 10 मई से लेकर 30 सितंबर तक के बीच लगभग 1900 श्रद्धालुओं ने जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए हैं।

विज्ञापन


इस बार जौलीग्रांट से रुद्राक्ष के हेलिकॉप्टर से सिंगापुर, लंदन, यूएसए से करीब 100 से अधिक अप्रवासी भारतीयों ने भी बदरी केदार की यात्रा की है। ऑपरेशन मैनेजर राज शाह ने कहा कि अगले यात्रा सीजन में जौलीग्रांट से फिर से दो धामों के लिए कुछ नई सुविधाओं के साथ यात्रा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


Uttarakhand: चौखंबा आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्यटक लापता, खोज में जुटी SDRF और वायुसेना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा सीजन में प्रतिदिन करीब 35 श्रद्धालुओं को दो धामों के दर्शन कराए गए हैं। जिसमें दो धामों में कुछ श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी गई है। आगामी 28 अक्तूबर से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा बंद कर दी जाएगी। - पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed