{"_id":"6388b01402f10e1f7d54cffc","slug":"dehradun-crime-news-wife-done-e-rickshaw-driver-husband-murder-with-lover-in-guchhupani-robber-cave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई थी पति की हत्या, यूपी से बुलाए सुपारी किलर, दो लाख में हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई थी पति की हत्या, यूपी से बुलाए सुपारी किलर, दो लाख में हुआ था सौदा
पिकनिक स्पॉट गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक की हत्या का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक की आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और तीन सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने यूपी से सुपारी किलर बुलाए थे। उनके साथ हत्या के लिए दो लाख रुपये में सौदा हुआ था।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गुच्चूपानी में मेहूंवाला निवासी मोहसिन नाम के ई-रिक्शा चालक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला था कि तीन युवक मोहसिन का ई-रिक्शा बुक कर उसे गुच्चूपानी लेकर आए थे। शुरुआती पड़ताल में मोहसिन और उसकी पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई थी। पुलिस ने मोहसिन की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्ध नंबरों की जांच की तो सारा मामला समझ में आ गया।
इस आधार पर बीते बुधवार शाम को मोहसिन की पत्नी शीबा उर्फ सीमा, उसके प्रेमी साबिर अली और तीन सुपारी किलर अरशद निवासी नौ राजपुर गुज्जर, बागपत, शाहरूख निवासी कंडेरा, रमाला, बागपत और रवि कश्यप निवासी किशनपुर विराड़, रमाला, बागपत को गिरफ्तार किया गया। जबकि, सुपारी किलर को बुलाने वाला रईस खान निवासी कंडेरा, रमाला, बागपत फरार है। तीनों को एडवांस के रूप में 20 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
2 of 5
ई रिक्शा चालक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते मंगलवार को एक ई रिक्शा चालक का शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास नदी किनारे पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। एक बड़े पत्थर पर खून भी लगा था। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी पुलिस की दूसरी टीम के साथ उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए।
3 of 5
गुच्चू पानी में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसकी पहचान मोहसिन (30) पुत्र अजीज अहमद निवासी मेंहूवाला माफी, तेलपुर चौक के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया कि मोहसिन सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुच्चू पानी में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12.30 बजे फोन आया कि वह बुकिंग पर तीन लोगों को लेकर गुच्चूपानी जा रहा है। शाम को घर देर से आएगा। रोजाना वह चार और पांच बजे के बीच घर आ जाता था। उसने शाम साढ़े चार बजे अंतिम बार अपने घर बात की।
विज्ञापन
5 of 5
गुच्चू पानी में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि उसे आने में और देर लगेगी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। घरवालों को चिंता हुई तो इधर-उधर तलाश शुरू की। लेकिन, मोहसिन का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और शाम को उसका शव मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।