फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल मां की हैवानियत: बेटी का गला दबाते समय छटपटाहट भी उसे झकझोर न सकी, प्रेमी ने पकड़ लिए थे हाथ-पांव

Sat, 29 Jun 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Crime Mother Murder daughter Brutally with Lover Horrible Story
मां ने की बेटी हत्या - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के न्यू पटेलनगर में सुखविंदर सिंह के घर बृहस्पतिवार को एक नहीं बल्कि दो ‘कत्ल’ हुए। सुखविंदर सिंह की पत्नी हरप्रीत ने पहले अपने अंदर की ममता को मारा और फिर प्रेमी संग मिलकर बेटी ममता का बेरहमी से गला घोंट दिया। कातिल मां पर हैवानियत इस कदर हावी रही कि बेटी की छटपटाहट भी उसे झकझोर न सकी।



झटपटाहट को काबू करने के लिए हरप्रीत के प्रेमी नितिन ने ममता के हाथ पैर पकड़ लिए। इस तरह कभी जिस बेटी को लोरियां गाकर सुलाया, आज उसे मौत की नींद भी सुला दिया। मां की इस हैवानियत से बगल के कमरे में सो रहे ममता के दो भाई-बहन भी अनजान थे। ममता सुखविंदर की सबसे बड़ी बेटी थी।

उसकी एक बहन 15 वर्ष और एक भाई सात साल का है। ममता ने दो साल पहले ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह कहीं नौकरी करने लगी, लेकिन, वहां से नौकरी छोड़ने के बाद कुछ दिनों तक वह घर पर रही। चार दिन पहले ही उसने एक सराफ की दुकान पर नौकरी शुरू की थी। ममता घर के सारे कामों में हाथ बंटाती थी। नितिन का घर आना जाना उसे पसंद नहीं था।

बेरहम मां: बेटी ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेरहमी से की हत्या, फिर पंखे से लटका दिया शव

Dehradun Crime Mother Murder daughter Brutally with Lover Horrible Story
मां ने की बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

वह जिस तरह से उसकी मां से बातें और हरकतें करता था, वह उसे अखर रही थीं। इस बात को उसने अपने पिता को बता दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और तभी से वह अपनी मां की आंखों में चढ़ गई। ममता ने चार दिन पहले मां को नितिन के साथ देखा तो वह बेहद परेशान रहने लगी।

Dehradun Crime Mother Murder daughter Brutally with Lover Horrible Story
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अपनी मां से रोज इसी बात को लेकर नाराजगी जताती थी। इसी बात को लेकर हरप्रीत ने ठान लिया कि अब वह ममता को अपने रास्ते से हटा देगी। रोज तीनों भाई-बहन एक ही कमरे में सोते थे, लेकिन बुधवार रात हरप्रीत ने सब अपनी साजिश के अनुसार किया। दोनों छोटे बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Crime Mother Murder daughter Brutally with Lover Horrible Story
मां ने की बेटी हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे हरप्रीत ने प्रेमी के साथ हैवानियत का खेल खेला। बच्चों को आवाज न पहुंचे इसके लिए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। दूसरे कमरे में ममता सोई हुई थी, उसका दुपट्टा पास में ही मेज पर रखा था।

विज्ञापन
Dehradun Crime Mother Murder daughter Brutally with Lover Horrible Story
मां ने की बेटी हत्या - फोटो : अमर उजाला

पहले हाथ से गला घोंटने का इरादा था, लेकिन बाद में प्रेमी ने उसे कहा कि आत्महत्या का रूप देने के लिए दुपट्टे से गला घोंटा जाए। जिस बेटी को 20 बरस पाला उसका गला घोंटते वक्त एक बार भी न हरप्रीत के हाथ कांपे न उसके दिल-दिमाग ने आवाज दी। शायद यही बात है कि हरप्रीत ममता को मारने से पहले अपने अंदर की ममता का गला घोंट चुकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed