{"_id":"667ed24613a395dd0b07d628","slug":"dehradun-crime-mother-murder-daughter-with-help-of-her-lover-when-she-knows-her-extramarital-affair-2024-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कातिल मां: बेटी ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेरहमी से की हत्या, फिर पंखे से लटका दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल मां: बेटी ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेरहमी से की हत्या, फिर पंखे से लटका दिया शव
प्रेमी के साथ संबंध राज रहें इसलिए मां ने अपनी बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने जब तहकीकात की तो राज से पर्दा उठ गया। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, हरप्रीत और नितिन के कारनामे से पड़ोसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जैसे ही हरप्रीत को पुलिस ने पकड़ा तो लोग उस पर झपट पड़े। लोगों ने उसके मुंह पर कालिख पोतने की कोशिश की। इसके बाद नितिन पर भी टूट पड़े।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पटेलनगर की चौकी बाजार को सूचना मिली थी कि न्यू पटेलनगर में एक लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की पहचान ममता पुत्री सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। घर में मौजूद उसकी मां हरप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति सुखविंदर दूध सप्लाई का काम करते हैं। सुबह करीब चार बजे वह रोज की तरह अपने काम पर चले गए थे।
हरप्रीत ने देखा कि बेटी ममता फंदे पर लटकी हुई है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसी ने ममता के शव को फंदे से उतारा है। बस यही बात पुलिस को खटक गई। 20 वर्ष की युवती को अकेले फंदे से उतारना महिला के बस का नहीं था। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों और ममता के पिता सुखविंदर सिंह से जानकारी की।
2 of 5
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भी इस घटना पर शक जाहिर किया। आगे की पड़ताल में पता चला कि ममता की मां हरप्रीत कौर का पड़ोस में रहने वाले नितिन से मिलना जुलना था। इस बात को ममता ने अपने पिता सुखविंदर को बताया था। तब सुखविंदर और हरप्रीत का झगड़ा हुआ।
3 of 5
मां ने की बेटी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसकी तस्दीक सुखविंदर ने भी पुलिस को दिए बयानों में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि हरप्रीत ने अपनी इस हरकत पर माफी मांग ली थी और कहा था कि वह कभी नितिन से नहीं मिलेगी। इस आधार पर पुलिस ने हरप्रीत कौर को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने सारी कहानी पुलिस के सामने उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां ने की बेटी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि उसके नितिन के साथ संबंध थे। इस बात को ममता जानती थी। ममता ने चार दिन पहले उसे नितिन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर वह बार-बार कह रही थी कि वह पिता व अन्य परिजनों को बताएगी। इस बात को लेकर हरप्रीत डर गई, लिहाजा उसने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर ममता को ही रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचाया।
विज्ञापन
5 of 5
मां ने की बेटी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत हरप्रीत ने अपने प्रेमी को बृहस्पतिवार सुबह चार बजे के बाद घर बुला लिया। ममता उस वक्त सो रही थी। सोती हुई ममता का हरप्रीत और नितिन ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। मुतमईन होने के बाद कि ममता मर चुकी है, उसके शव को पंखे से लटका दिया। सुबह करीब पांच बजे के बाद उसने शोर मचा दिया कि ममता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में हरप्रीत और नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।