फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for the CM's visit were inspected

Dehradun News: सीएम दौरे की तैयारियों का किया गया निरीक्षण

Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the CM's visit were inspected
नवनिर्मित यमुना घाट के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री के 17 सितंबर को हरिपुर आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार ने सोमवार को कालसी क्षेत्र का दौरा करके मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य मार्ग से यमुना घाट तक पहुंचने वाले रास्ते का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं करने को कहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए तय किए गए स्थल का निरीक्षण करके पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सुरक्षित हेलीकॉप्टर लैंडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता राधिका शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सुरेंद्र जोशी, पिंटू शर्मा, प्रताप केजरीवाल, दिनेश शर्मा, विकास तोमर, महावीर चौहान समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed