फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस में दरिंदगी: ड्राइवर अंकल मदद कर दो...फिर हैवान बने पांच कर्मचारी, अंधेरी रात में दब गई किशोरी की चीखें

Mon, 19 Aug 2024 12:01 PM IST
अलका त्यागी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Crime Minor girl Group Misdeed in roadways bus on ISBT emotional Story
बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

अंधेरी रात में देहरादून की सबसे व्यस्त रहने वाले आईएसबीटी में किशोरी को तनिक भी आभास नहीं था कि जिस ड्राइवर अंकल से उसने मदद ली वह ही हैवान बन जाएगा। दिल्ली से देहरादून का सफर तय कर वह आईएसबीटी पहुंची तो आधी रात को पांच हैवानों ने बस में ही दुष्कर्म किया। किशोरी चिल्लाई लेकिन अंधेरी रात में उसकी चीख कोई सुन न सका।



12 अगस्त को दिल्ली से किशोरी ने बस के परिचालक देवेंद्र से पंजाब जाने का रास्ता पूछा तो उसकी नीयत खराब हो गई। परिचालक ने चालक के साथ मिलकर किशोरी को दिल्ली से देहरादून जाने और देहरादून से पंजाब जाने का रास्ता बताकर देहरादून ले आया।

दून आईएसबीटी में बस पहुंची तो सभी सवारी उतरने के बाद किशोरी बस में ही थी। तभी परिचालक और चालक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बात यहीं तक खत्म नहीं हुई इसके बाद आरोपी ने दूसरे बस चालकों और रोडवेज के खजांची को बताया तो इन सभी ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना रात को एक बजे के बाद हुई तो ज्यादा लोग आईएसबीटी पर मौजूद नहीं थे।  

Dehradun: आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो बस ड्राइवर समेत पांच लोग गिरफ्तार

Dehradun Crime Minor girl Group Misdeed in roadways bus on ISBT emotional Story
पकड़े गए किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में जब किशोरी कश्मीरी गेट पर थी तब उत्तराखंड परिवहन निगम की अनुबंधित बस के परिचालक देवेंद्र ने किशोरी को सही राह दिलाने का दिलासा दिया। उसने दून लाकर फिर यहां से आगे जाने का मार्ग दिखाया। किशोरी ने भी ड्राइवर अंकल पर विश्वास जताया और बस में बैठ गई। लेकिन बस के परिचालक और चालक दून आईएसबीटी पर आते ही हैवान बन गए।

Dehradun Crime Minor girl Group Misdeed in roadways bus on ISBT emotional Story
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी परिवहन निगम के खजांची राजेश सोनकर ने वारदात की रात सरकारी खजाने की भी चिंता नहीं की। उनकी ड्यूटी कैशरूम में थी, वह कैशरूम को छोड़कर उस बस पर चले गए, जहां पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। इसके बाद से वह लगातार कैश रूम में ड्यूृटी कर रहे थेे। शनिवार की रात को उन्हें पुलिस ने ड्यूटी के दौरान ही हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Crime Minor girl Group Misdeed in roadways bus on ISBT emotional Story
देहरादून आईएसबीटी पुलिस चाैकी - फोटो : अमर उजाला

12 अगस्त की रात परिवहन निगम के नियमित परिचालक राजेश सोनकर की ड्यूटी कैश रूम में थी। निगम की बसों के परिचालक कैश लाकर इनके पास जमा करते थे। रात दस बसे से इनकी ड्यूटी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक चलनी थी।

विज्ञापन
Dehradun Crime Minor girl Group Misdeed in roadways bus on ISBT emotional Story
चाइल्ड केयर हेल्पलाइन - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच रात में करीब 12 से एक के बीच यह कैश रूम छोड़कर उस बस पर चले गए, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। परिवहन निगम के अनुसार इस घटना की जानकारी निगम प्रशासन को नहीं थी, इसलिए वह लगातार ड्यूटी कर रहे थे। 17 अगस्त की रात को पुलिस ने उन्हें ड्यूूटी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed